भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने T20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। वही वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली है। बता दें कि भारतीय टीम को श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है जिसका पहला मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं इस वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ ही तीन मैचों की T20 सीरीज भी खेलेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड टीम इस समय पाकिस्तान में वनडे सीरीज खेल रही है वहीं पाकिस्तान से वनडे सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत रवाना होगी। भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने T20 तथा वनडे दोनों सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है बता दे कि भारत के खिलाफ दोनों सीरीज के लिए केन विलियमसन टीम में शामिल नहीं होंगे। वहीं भारतीय टीम ने अभी तक न्यूजीलैंड दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज (Ind vs Nz)
गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाना है। वहीं इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ 18 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज करेगी। जिसका पहला वनडे मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा। बता दें कि सभी वनडे मुकाबले भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होंगे। वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 जनवरी से T20 सीरीज खेलेगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज मैच शेड्यूल
- 18 जनवरी – पहला वनडे, हैदराबाद
- 21 जनवरी – दूसरा वनडे, रायपुर
- 24 जनवरी – तीसरा वनडे, इंदौर
भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 सीरीज मैच शेड्यूल
- 27 जनवरी – पहला T20, रांची
- 29 जनवरी – दूसरा T20, लखनऊ
- 1 फरवरी – तीसरा T20, अहमदाबाद







