Ind vs Nz T20

IND vs NZ: 6 विकेट से जीता भारत ने दूसरे T20 मैच, सीरीज में की 1-1 से बराबरी- भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लखनऊ में खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज में एक-एक से बराबरी कर ली है। बता दें कि इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद भारतीय टीम इस सीरीज में पीछे चल रही थी, हालांकि अब भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले को जीतते हुए इस इस सीरीज में बराबरी कर ली है।

लखनऊ में हुए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए, इस दौरान कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 19 रन बनाए। इसके अलावा मार्क चैपमैन ने और माइकल ब्रेसवेल ने 14-14 रन बनाए, तो वहीं न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन और डेवोन कान्वे 11-11 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छुपाया वही भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए तथा हार्दिक पांड्या, यूज़वेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव ने एक-एक सफलता प्राप्त की।

भारतीय टीम ने जीता मैच

न्यूजीलैंड द्वारा 100 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। बता दें कि भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर फिन एलेन को कैच थमा बैठे, तो वही ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 19 रन बनाए। हालांकि फिर सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में एक चौका लगाते हुए नाबाद 15 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढी और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। मैच में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि दोनों पारियों में से एक छक्का भी देखने को नहीं मिला।

सीरीज हुई बराबर

पहले मुकाबले में 21 रनों से हारने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा T20 मुकाबला जीत लिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की T20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। वहीं इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।