IND vs SA टेस्ट सीरीज कब और कहा देखे लाइव, यहां जानिए पूरी डिटेल्स – भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज की शुरुआत कल यानी 26 दिसंबर को होने जा रही है। दरअसल इस सीरीज का पहला मुकाबला कल से सेंचुरियन में खेला जाएगा। वहीं सभी भारतीय फैंस इस टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि साउथ अफ्रीका ही वह एकमात्र ऐसा देश है जहां पर भारत आज तक सीरीज नहीं जीत पाया है।
दरअसल भारत ने साउथ अफ्रीका की सरजमी पर कुल 23 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनमें से वह केवल चार बार ही जीत दर्ज कर पाई है। हालांकि इस बार भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का शानदार मौका होगा। वहीं यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है। ऐसे में दोनों ही टीम में इस सीरीज को जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। आइए अब हम आपको बताते हैं कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
आपको बता दे कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर को खेला जाएगा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा।
पहला टेस्ट मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। वहीं इससे पहले 1:00 बजे टॉस किया जाएगा।
लाइव कहां देखें पहला टेस्ट मुकाबला
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मुकाबला आप स्टार भारत के विभिन्न नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन disney+ हॉटस्टार ऐप में भी बिल्कुल फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका का दूसरा टेस्ट मुकाबले 3 जनवरी से कैपटाउन में खेला जाएगा।
