KL Rahul

IND vs SA ODI: कब और कहां खेले जायेंगे Ind vs SA ODI मैच, जानिए पूरा शेड्यूल – भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां पर भारत ने T20 सीरीज में बराबरी कर ली है। वही अब 17 दिसंबर से दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसमें काफी कुछ बदलाव भी नजर आने वाले हैं। दरअसल भारतीय टीम की ओर से T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। वहीं अब वनडे सीरीज में केएल राहुल भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं वनडे सीरीज में इस बार सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था वहीं दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज कर ली थी। तीसरे मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। वहीं अब 17 दिसंबर से दोनों देशों (Ind vs SA) के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। आइए अब हम आपको बताते हैं कि इस वनडे सीरीज के सभी मुकाबले कब और कहां होंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच (Ind vs SA ODI Series)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा। वही इस सीरीज में कुल 3 मैच खेले जाएंगे। जिसका दूसरा मुकाबला 19 और तीसरा मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाना है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज मैच शेड्यूल

पहला वनडे मैच – 17 दिसंबर, जोहानिसबर्ग
दूसरा वनडे मैच – 19 दिसंबर, गकेबरहा
तीसरा वनडे मैच – 21 दिसंबर, पार्ल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, साईं सुदर्शन, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, मुकेश कुमार, दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।