Suryakumar Yadav

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर को खेला जाएगा पहला T20 मैच, जानिए मैच शेड्यूल – भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। यहां पर भारतीय टीम 10 दिसंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जहां पर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगी। वहीं इसके बाद वनडे तथा फिर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बता दे कि भारतीय टीम T20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा सफल रहा है। दरअसल भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज पर अपना कब्जा जमाया है। हालांकि भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका को उसी के देश में टेस्ट सीरीज में नहीं हराया है। वही वनडे क्रिकेट में भी भारत ने एक सीरीज जीती है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी सूर्या की अग्नि परीक्षा

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज सूर्यकुमार यादव की अगवाई में खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम के कमान दी गई थी। जिस पर वह खरे भी उतरे और ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से सीरीज में हराया। वहीं अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव को T20 टीम की कप्तानी दी है। यदि यहां से सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज जीतते हैं तो बीसीसीआई के चयनकर्ता उन्हें टीम का कप्तान भी बन सकती है। क्योंकि अगले वर्ष T20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा का T20 कप्तान बने रहना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं दूसरी और हार्दिक पांड्या भी लगातार चोट से जूझ रहे हैं ऐसे में बीसीसीआई के चयनकरता सूर्यकुमार यादव को T20 का नियमित कप्तान बना सकते हैं।

विश्व कप के लिए यह सीरीज बेहद जरूरी

साल 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है। जो कि इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए T20 विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवि बिश्नोई ने पांच मेचो में 9 विकेट लेते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता था। वहीं यदि वह इस सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वह विश्व कप में तीसरे स्पिनर के लिए अपना दावा मजबूत कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और रिंकू सिंह के लिए भी यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 मैच शेड्यूल

10 दिसंबर, पहला T20 – डरबन

12 दिसंबर, दूसरा T20 – गकेबरहा

14 दिसंबर, तीसरा T20 – जोहान्सबर्ग

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।