India vs Sri Lanka

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका का पहला वन डे मुकाबला हुआ टाई – गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। जहां पर भारतीय टीम ने पहले T20 सीरीज खेली। जिसमें भारतीय टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। वहीं अब भारतीय टीम श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। जिसका पहला मुकाबला आज खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। वहीं जवाब में भारतीय टीम 230 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मुकाबला टाई हो गया।

भारत बनाम श्रीलंका के इस पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान अविष्का फर्नांडो 7 गेंद पर एक रन बनाकर मोहम्मद सिराज के हाथों आउट हो गए। इसके बाद कुशल मेंडीस भी 14 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में सलामी बल्लेबाज प्रथूम निशंका ने 75 गेंद पर 56 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अतिरिक्त वेलालगे ने भी 65 गेंद पर नाबाद 67 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में वानिंदु हसारंगा ने 24 तथा धनंजय ने 17 रनों की पारी खेली। इस प्रकार श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए तो वहीं मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के नाम एक-एक सफलता रही।

231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए। इस दौरान शुभमन गिल 35 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद मैच में रोहित शर्मा भी 47 गेंद पर 58 रन बनाते हुए एलबीडबल्यू आउट हो गए। अपनी पारी में रोहित शर्मा ने 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए। वहीं मैच में श्रेयस अय्यर ने 23, केएल राहुल ने 31 और अक्षर पटेल ने 33 रनों की पारी खेली। वही निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

इस दौरान शिवम दुबे 24 गेंद पर 25 रन बनाते हुए अपनी टीम का स्कोर 230 तक ले गए। हालांकि फिर वह एलबीडबल्यू आउट हो गए और उसके अगले ही गेंद पर अर्शदीप सिंह भी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और भारतीय टीम 230 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। जिसके बाद यह मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी करते हुए वानिंदू हसारंगा और कप्तान चरित असलंका ने तीन-तीन विकेट लिए तो वहीं वेलालगे ने दो और धनंजय और फर्नांडो ने एक-एक सफलता प्राप्त की। बता दें कि इस सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 4 अगस्त को खेला जाएगा।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।