Rohit Sharma

IND vs AUS: फाइनल में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, बताई हार की वजह – वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया था। जहां पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से शिकस्त मिली और इसी के साथ भारतीय टीम 12 साल बाद भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही। वहीं इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रही। वर्ल्ड कप 2023 के सभी लीग मैच जीतने के बाद भारतीय टीम फाइनल में हार गई। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है और फाइनल में मिली हार के पीछे की वजह भी बताइ हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पूरे सीजन में हमने बेहतरीन खेला। जिसके परिणाम स्वरुप हमने 10 मैचों में 10 जीत दर्ज की। हालांकि फाइनल में हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए जिसके कारण नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया। हालांकि मुझे अपनी टीम पर गर्व है भले ही हम फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाए परंतु सभी ने इस सीजन में बेहतरीन खेला और अपना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं मेरे अनुसार यदि फाइनल मुकाबले में 30-40 रन और होते तो काफी ज्यादा मदद मिलती। एक समय पर जब विराट कोहली और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे उस समय ऐसा लग रहा था कि हम 270 या 280 रनों के स्कोर तक पहुंच जाएंगे। हालांकि फिर हम अपने विकेट को नहीं संभाल पाए और लगातार अपने विकेट खोते चले गए।

वही रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि ट्रेविस हेड और मार्नस लाबू शेन ने बड़े मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 240 रन बनाने के बाद हमें शुरुआती विकेट जरूर मिले। परंतु फिर ट्रेविस हेड और मार्नस लाबूशेन की पार्टनरशिप ने हमें गेम से पूरी तरह से बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है।

फाइनल मुकाबला जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेट कमिंस ने कहा कि मुझे लगता है की आखिरी फाइनल मुकाबले के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बचा कर रखा था। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले में फील्डिंग से लेकर बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी तक बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। हालांकि पिच काफी धीमी थी यहां पर गेंद स्पिन नहीं हो रही थी। परंतु गेंदबाजों ने सही लेंथ पर गेंदबाजी की जिसका फायदा हमको मिला।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।