WTC final के लिए लंदन पहुंची भारतीय टीम, जानिए कब से शुरू होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल – क्रिकेट जगत में बीते कुछ दिनों से दर्शकों ने आईपीएल का भरपूर आनंद उठाया। वही अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बता दे कि आईपीएल के फाइनल मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम स्क्वाड के कुछ खिलाड़ी लंदन पहुंच गए थे। गौरतलब है कि आई पी एल 2023 का फाइनल गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था जिसके कारण रविंद्र जडेजा, शुभमन गिल, केएस भरत, अजिंक्य रहाणे और मोहम्मद शमी लंदन नहीं पहुंच पाए थे। यह सब खिलाड़ी आज लंदन पहुंच चुके हैं। जहां पर भारतीय टीम स्क्वाड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अभ्यास करेगी।
बता दें कि रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे तो वही मोहम्मद शमी, के एस भरत और शुभमन गिल गुजरात टाइटंस में शामिल थे।
जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से खेला जाएगा। हालांकि इसमें हैरान कर देने वाली बात यह है कि फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम का कोई भी वार्म अप मैच नहीं रखा गया है। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि टीम फाइनल मुकाबले के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें।
दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2021 संस्करण में भी भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला था। जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड के साथ हुआ था। हालांकि उस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है। जहां पर भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है। बता दें कि पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी तो वहीं भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री थे तो वहीं इस बार भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा तथा हेड कोच का किरदार राहुल द्रविड़ निभा रहे हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, केएस भरत, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।
स्टैंड बाय खिलाड़ी – यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव।
