Infinix Hot 20

भारत में Infinix Smartphone Company का एक ग्रैंड न्यू स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है इस स्मार्टफोन का नाम Infinix Hot 20 5G है, इस स्मार्टफोन के साथ में इंफिनिक्स कंपनी ने एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Infinix Hot 20 Play भी लॉन्च किया है। Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन में आपको इसके नाम के अनुरूप ही 5जी सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड वर्जन 12 बेस्ड है। साथ ही इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी दी जाती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है। Infinix Hot 20 5G के बाकी सभी जरूरी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन तथा कीमत से जुड़ी जानकारी नीचे दी जा रही है।

Infinix Hot 20 5G की प्राइस तथा उपलब्धता

भारत में Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन को इन्फिनिक्स कंपनी ने 11,999 रुपये में लॉन्च किया है।   इस स्मार्टफोन का केवल एक ही वेरिएंट रिलीज किया गया है जिसके अंतर्गत 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इसमें आपको ब्लास्टर ग्रीन, स्पेस ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर ऑप्शन मिलते है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है अगर आप चाहे तो इसको फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Infinix Hot 20 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो Infinix Hot 20 5G में 6.6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक प्रकार का एलसीडी पैनल है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है। Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले में एफएचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। Infinix Hot 20 एंड्रॉयड 12 वर्जन पर आधारित है जो कि XOS 10 6.0 UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।इन्फिनिक्स कंपनी ने इसमें Dimensity 810 चिपसेट प्रोवाइड किया है जिसके साथ आपको 4GB रैम दी जाती है तथा स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनेट स्टोरेज प्रदान की गई है।

इस स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में बात करें तो इसमें आपको बैक साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है तथा इसी के साथ एक और एक सेकंडरी कैमरा डेप्थ सेंसर के रूप प्रदान किया गया है। इसी के साथ आपको इस स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैशलाइट भी दी है और फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन  शॉर्ट वीडियो मोड, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाइटस्केप और आई ट्रैकिंग के फंक्शन के साथ आता है। बात करें अगर इसके सेल्फी कैमरा के बारे में तो इसके लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है साथ ही अच्छी सेल्फी आने के लिए फ्रंट मैं आपको एक एलईडी फ्लैश भी दी गई है।

Infinix Hot 20 5G में आपको 5000mAh बैटरी प्रदान की गई है, जिसके साथ में आपको 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इस स्मार्टफोन मैं यूएसबी टाइप सी सपोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है और साउंड क्वालिटी के लिए डुअल स्पीकर हैं और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। इंफिनिक्स कंपनी  के अनुसार Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 3 दिन तक का स्टैंड बाई यानी बैकअप दे सकता है। साथ ही आपको 3GB वर्चुअल रैम दी जाती है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।