हाल ही में Hot 20 सीरीज के अंतर्गत कई सारे स्मार्टफोन्स जैसे कि Hot 20i, Hot 20 5G तथा Hot 20s को Infinix ने लॉन्च किया था तथा अब एक दूसरे Hot 20 ब्रांडेड स्मार्टफोन Infinix Hot 20 4G को कंपनी लेकर आई हैं। 5,000mAh की बैटरी 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ इस स्मार्टफोन में उपलब्ध कराई गई हैं तथा IPS LCD डिस्प्ले 6.82 इंच की इसमें मौजूद कराई गई हैं जो की 90Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करती हैं। स्टोरेज बढ़ाने की भी क्षमता 6GB तक RAM वाले इस स्मार्टफोन में मिलती हैं। आइए अब हम इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस तथा प्राइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Infinix Hot 20 स्मार्टफोन के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस:-
अगर बात स्पेसिफिकेशंस तथा फीचर्स की करें तो 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले Infinix Hot 20 स्मार्टफोन में उपलब्ध कराई गई हैं तथा इसका 90Hz रिफ्रेश रेट तथा रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1640 पिक्सल हैं तथा पंच होल वाली इस डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180Hz सेंट्रल में उपलब्ध हैं।
अगर बात प्रोसेसर की करें तो MediaTek Helio G85 चिपसेट Hot 20 स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया गया हैं। अगर बात बैटरी की करें तो 5,000mAh की बैटरी इस स्मार्टफोन में मौजूद कराई गई हैं जो कि USB-C के साथ 18W चार्जिंग को भी सपोर्ट करती हैं। अगर बात स्टोरेज की करें तो 6GB तथा 4GB RAM Hot 20 में उपलब्ध कराई गई हैं जो कि 128GB बिल्ट इन स्टोरेज से भी लैस हैं। अगर बात ऑपरेटिंग सिस्टम की करें तो एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 10.6 पर Hot 20 कार्य करता हैं।
अगर बात कैमरा की करें तो 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इस फ़ोन में उपलब्ध कराया गया हैं। दूसरी तरफ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा तथा एक AI लैंस Hot 20 के रियर में मौजूद कराया गया हैं। इस फ़ोन में फेस अनलॉक तथा साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी के लिए उपलब्ध कराया गया हैं तथा 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल स्पीकर, जीपीएस, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 5.0, 4जी तथा वाई-फाई अन्य फीचर्स में मौजूद कराया गया हैं।
Infinix Hot 20 स्मार्टफोन की उपलब्धता तथा प्राइस:-
अगर बात प्राइस की करें तो थाइलैंड में THB 4,799 मतलब कि 10,371 रुपये 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस तथा THB 5,399 मतलब कि 11,671 रुपये 6GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस हैं। अगर बात कलर ऑप्शन की करें तो Fantasy Purple, Sonic Black, Tampo Blue तथा Legend White कलर में Hot 20 मौजूद हैं।






