Infinix Note 12i 2022

इंडोनेशिया में इनफिनिक्स का लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 12i 2022 लॉन्च हो चूका है। 50MP ट्रिपल रियर कैमरा तथा अमोलेड डिस्प्ले फोन में दिया गया है। Note 12i का यह फोन नया वर्जन है तथा इस वर्ष मई में कंपनी ने इसे पेश किया था। कंपनी ने नए मॉडल में क्या कुछ खास दिया है तथा इसे कितने प्राइस में पेश किया गया है इसके बारे में नीचे डिटेल्स दी गई है।

Infinix Note 12i 2022 की उपलब्धता तथा प्राइस-

2,299,000 IDR (तकरीबन 12 हजार रूपये) इस स्मार्टफोन की प्राइस है। एल्पाइन व्हाइट, मेटावर्स ब्लू तथा फोर्स ब्लैक कलर्स में फोन को लॉन्च किया गया है। इंडोनेशिया में फोन पेश हुआ है तथा जल्द ही इसे एशिया के दूसरे मार्केटस में पेश करने की बात कही जा रही है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन को लिस्ट किया गया है।

Infinix Note 12i 2022 के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशन्स-

6.7 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले इस फोन में दिया गया है। आउट ऑफ़ द बॉक्स एंड्रॉइड 12 के साथ फोन आता है। XOS 10.6 स्किन टॉप पर दी गई है। मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के तौर पर इसमें दिया गया है तथा इसके साथ 6GB रैम तथा 128GB स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए दिया गया है।

इस स्मार्टफोन के कैमरा की बात की जाए तो रियर में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप इसमें दिया गया है। फ्रंट में 8MP का कैमरा फोन में सेल्फी के लिए दिया गया है। नाइट सीन मोड, 240fps स्लो-मोशन वीडियो शूटिंग तथा प्रोट्रेट मोड जैसे फीचर्स कैमरा में दिए गए है।

5000mAh की बैटरी फोन में दी गई है जो कि 33W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 6 लेयर वाला ग्राफीन कूलिंग सिस्टम इसमें फोन को गर्म होने से बचाने के लिए दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ यह सिक्योरिटी के लिए आता है। ड्यूल स्पीकर इस फोन में दिए गए है| डुअल-सिम सपोर्ट, डीटीएस सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, 3.5mm ऑडियो जैक, एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट तथा जीपीएस इसमें कनेक्टिविटी के लिए दिया गया है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है