10,000 से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ Infinix Smart 8, जानिए फीचर्स! – हाल ही में नाइजीरिया में Infinix Smart 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसी साल फरवरी में Infinix Smart 7 लॉन्च किया था, जो की 6000 mAh की बैटरी तथा Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं अब कंपनी ने अपना अगला स्मार्टफोन Infinix Smart 8 को लांच कर दिया है। बता दे कि इससे पहले इस स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। इसके बाद इसके स्पेसिफिकेशंस का भी अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि अब यह स्मार्टफोन ऑफिशियल रूप से नाइजीरिया मार्केट में लॉन्च हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके भारत लॉन्चिंग के बारे में कुछ नहीं कहा है। आईए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Infinix Smart 8 फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में आपको ड्यूल रियर कैमरा मिलता है। जिसमें की मेन सेंसर 13 मेगापिक्सल तथा उसके साथ एक सेकेंडरी AI सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है जो की पंच होल के अंदर मिलता है। वही स्मार्टफोन की बैटरी की बात की जाए तो इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है जो की 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में आपको ऑक्टा कोर Unisoc T606 प्रोसेसर मिलता है।
यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड XOS 13 पर कार्य करता है। इसकी मेमोरी की बात की जाए तो इसमें 4GB रैम मिलती है तथा रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है वहीं इसमें 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वही स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें आपको 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्पले मिलता है जो की 90 हर्ट्स रिफ्रेश रेट के साथ आता है।सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। वही स्मार्टफोन में ड्यूल सिम 4G VoLTE, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी टाइप c कनेक्टिविटी और 3.5 mm का ऑडियो जैक मिलता है।
Infinix Smart 8 की कीमत
ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार Infinix Smart 8 4GB RAM + 128GB वेरिएंट लगभग 10,100 सो रुपए में आता है वही GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन की डिटेल प्राइस लगभग 8,500 रुपए है। वही कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन गैलेक्सी व्हाइट, क्रिस्टल ग्रीन, शाइनी गोल्ड और टिंबर ब्लैक जैसे कलर ऑप्शंस में खरीदने के लिए उपलब्ध है।






