Infinix Note 12i 2022

Infinix Zero 5G, Note 12i Smartphone और ZeroBook Ultra Laptop के लांच हुए कन्फर्म – इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इन फिनिक्स ने नए प्रोडक्ट्स को भारत में लॉन्च करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है, इंफिनिक्स कंपनी द्वारा भारत में Infinix Note 12i 2022 और Infinix Zero 5G और Infinix ZeroBook Ultra को लांच किया जाएगा, इन प्रोडक्ट्स में से दो स्मार्टफोन (Infinix Note 12i 2022 और Infinix Zero 5G ) मॉडल है तथा एक लैपटॉप ( Infinix ZeroBook Ultra) है। इन प्रोडक्ट्स को भारत में लॉन्च करने के साथ ही कंपनी द्वारा यह भी पुष्टि की गई है कि इनको इस महीने के अंत तक इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में उतार दिया जाएगा।

आपको बता दें कि Infinix Zero 5G ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में साल 2022 के अंत में दिसंबर माह में लॉन्च किया गया था, इस स्मार्टफोन में हमें लॉन्च के साथ ही Dimensity 1080 SoC प्रोसेसर देखने को मिला था और अब इस माह के अंत में यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसी के साथ बात करें अगर इंफिनिक्स कंपनी के दूसरे स्मार्टफोन के बारे में तो Infinix Note 12i 2022 में हमें 6.7-inch का फुल एचडी डिस्प्ले देखने को मिलता है, इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी प्रोवाइड की गई है, साथ ही अगर स्मार्टफोन के अलावा इंफिनिक्स कंपनी के भारत में लॉन्च होने वाले लैपटॉप Infinix ZeroBook Ultra के बारे में बात करें तो इसमें हमें Intel Core i9 का दमदार प्रोसेसर 12th Gen के साथ देखने को मिलने वाला है तो चलिए इस पोस्ट में आगे इंफिनिक्स कंपनी द्वारा लांच होने वाले इन तीनों प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं

Infinix Zero 5G 2023 Smartphone specifications

जैसा कि हमने आपको ऊपर पोस्ट में बताया कि जो Infinix Zero 5G 2023 स्मार्टफोन है वहां ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में 2022 के दिसंबर महीने में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, Infinix Zero 5G Smartphone एक 5G सपोर्टेबल डिवाइस है, इस स्मार्टफोन में Android 12 पर आधारित XOS 12 ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोवाइड किया गया है। बात करें स्मार्टफोन के लुक्स और डिजाइन के बारे में तो Infinix Zero 5G स्मार्टफोन में 6.78 inch बड़ी डिस्प्ले full-HD+ रिजर्वेशन के साथ IPS LTPS (1,080×2,460 pixels) डिस्प्ले प्रदान की गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। बात करें स्मार्टफोन की सबसे महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन यानी उसके प्रोसेसर की तो इसमें हमें MediaTek Dimensity 1080 5G SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ इसमें Arm Mali-G68 MC4 GPU भी दिया गया है जो हमारा ग्राफिक एक्सपीरियंस काफिर बेहतर बनाता है। Infinix Zero 5G Smartphone की रैम के बारे में बात करें तो इसमें 8GB RAM प्रोवाइड की गई है, इसी के साथ हमें इस स्मार्टफोन में अपनी रैम को बढ़ाने की भी सुविधा दी गई है जिससे हम फोन की रैम को 5GB तक वर्चुअली एक्सपेंड कर सकते हैं।

Infinix Note 12i Smartphone specifications

Infinix Note 12i Smartphone के बारे में बात करें तो यह स्मार्टफोन साल 2022 के सितंबर माह में इंडोनेशिया के स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया गया था, और अब यह भी भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इस स्मार्टफोन के लुक्स और डिजाइन की बात करें तो Infinix Note 12i 2022 Smartphone तीन अलग-अलग कलर वैरीअंट में दिख सकता है। स्मार्टफोन की रियर कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें हमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें जो मुख्य कैमरा होगा वह 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। Infinix Note 12i 2022 फोन में MediaTek’s Helio G85 SoC प्रोसेसर दिया गया है, आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में 6GB RAM दी गई है, इसी के साथ ही हमें इसमें 5,000mAh की बैटरी प्रोवाइड की गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Infinix ZeroBook Ultra Laptop specifications

एक रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि भारत में लॉन्च होने वाले इंफिनिक्स कंपनी के नए लैपटॉप Infinix ZeroBook Ultra में हमें 12th जनरेशन के साथ Intel Core i9 का काफी दमदार प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है, बात करें अगर लैपटॉप के स्क्रीन साइज की तो इसमें हमें 15.6 inch दी गई है तथा साथ ही IPS LED बैक लाइट क्वालिटी भी है, जिससे हम लैपटॉप की ब्राइटनेस को अधिकतम 400 nits तक बढ़ा सकते हैं इस लैपटॉप के दो वेरिएंट अलग-अलग स्टोरेज कैपेसिटी के साथ लांच किए जा सकते हैं जिसमें हमें रैम और स्टोरेज कैपेसिटी का अंतर देखने को मिलेगा। लैपटॉप के रैम की बात की जाए तो इसमें 16GB और 32GB की LPDDR5 RAM प्रदान की जाती है, साथ ही 512GB एसएसडी तथा 1TB NVMe PCIe4.0 SSD ऑप्शंस प्रदान किए गए हैं।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।