Infinix

Infinix जल्द लॉन्च करेगी अपना Infinix Zero Flip फोल्डेबल स्माटफोन – स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वही अभी तक Infinix ने अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है। खबर आ रही है कि कंपनी इस समय Infinix Zero Flip स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है जो की कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। दरअसल कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस में कई स्मार्टफोन को लांच कर चुकी है। वहीं अब फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में भी कंपनी कदम रखने जा रही है। इन दिनों कंपनी के पहले स्मार्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा की जा रही है। आइए अब हम आपको Infinix के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में मिली जानकारी को विस्तार से बताते हैं।

Infinix का पहला फोल्डेबल स्माटफोन Zero Flip जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को X6962 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस समय सभी यह अनुमान लगा रहे हैं कि कंपनी फोल्डेबल फोन को भी अन्य प्रतियोगियों से अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च करेगी या फिर इसका प्राइस अधिक रहेगा। दरअसल अभी तक ऐसे यूजर जो फोल्डेबल फोन का अनुभव नहीं ले पाए हैं। कंपनी उनके लिए सस्ता फोल्डेबल फोन उपलब्ध करवा सकती है।

पिछले कुछ महीनो में Infinix ने अफॉर्डेबल प्राइस में कई बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। माना जा रहा है कि फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने में कंपनी ज्यादा समय नहीं लेगी। कंपनी अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुए यह साबित करने का प्रयास करेगी कि वह स्मार्टफोन मार्केट में हमेशा कुछ ना कुछ नया लाने में विश्वास रखती है। दरअसल हाल ही में जो स्मार्टफोन सर्टिफाइड हुआ है उसे फोल्डेबल स्माटफोन बताया जा रहा है।

वही जल्द ही Infinix Note 40 Pro सीरीज भी लॉन्च होने वाली है। जिसे लेकर कंपनी टीजर भी जारी कर रही है। इस सीरीज के स्मार्टफोन में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 nits की ब्राइटनेस के साथ मिलेगा। यह स्मार्टफोन इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, जेबीएल साउंड स्टीरियो स्पीकर और IR सेंसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 6nm Mediatek Dimensity 7020 का प्रोसेसर होगा। इसके रियर में आपको OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेथ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मेक्रो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध कराया जा सकता है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।