भारत में बंद हुए Facebook और Instagram, सोशल मीडिया पर memes की आई बाढ़ – मेटा के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक अचानक मंगलवार की रात सर्वर की समस्या से भारत में चलना बंद हो गए। इसके बाद रात को करीब 8:30 बजे यूजर्स में डाउन डिटेक्टर पर इस समस्या को रिपोर्ट करना शुरू कर दिया और धीरे धीरे यह संख्या 30000 से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच गई। वही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने के पोस्ट की कतार लग गई। फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने की मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे डाउन डिटेक्टर पर रिपोर्ट दर्ज होने लगी और 9:00 बजे तक यह संख्या लगभग इंस्टाग्राम के लिए 30000 तथा फेसबुक के लिए 25000 से ज्यादा हो गई।
डाउन डिटेक्टर पर लगातार लोग इस समस्या को रिपोर्ट कर रहे थे। जहां एक और फेसबुक पर यूजर को लॉग इन करने में समस्या आई तो वही इंस्टाग्राम पर समस्या पूरी तरह से सर्वर से जुड़ी हुई थी। यूजर अचानक फेसबुक से लॉग आउट हो गए और वापस लॉग इन करते समय उन्हें एरर दिखाई दिया।
फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सभी यूज़र ने अपनी शिकायत दर्ज की। हालांकि यहां पर शिकायत से ज्यादा फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने के मीम दिखाई दिए। इस समस्या पर यूजर ने अलग-अलग प्रकार के memes पोस्ट किए। इस दौरान कुछ यूज़र ने लिखा कि इंस्टाग्राम क्रैश हो चुका है तो वही एक अन्य यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी ट्विटर पर चेक कर रहे हैं कि इंस्टाग्राम डाउन हो चुका है।
