Instagram पर आया नया AI फीचर, Reels बनाने वालो का काम हुआ ओर भी आसान – WhatsApp, Facebook और Instagram के मालिकाना हक रखने वाली कंपनी Meta समय-समय पर अपने प्लेटफार्म के लिए नए-नए फीचर लेकर आती है। वही इंस्टाग्राम को लेकर भी हाल ही में कंपनी ने नए फीचर रिलीज किए हैं। दरअसल इस समय Meta का लक्ष्य सभी प्लेटफार्म पर AI इंटीग्रेशन करने का है। इस कड़ी में कंपनी ने इंस्टाग्राम पर नया AI टूल AI Studio रोल आउट किया है। जिससे यूजर अपने पर्सनलाइज्ड AI चैट बोट्स को बनाने और शेयर कर पाने में सक्षम होंगे। दरअसल यह नया AI टूल छोटे बिजनेस के लिए तथा इनफ्लुएंसर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है। दरअसल इस नए टूल की मदद से यूजर अपने कस्टमाइज रिप्लाई बनाकर मैसेज के रिप्लाई कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त भी इस फीचर में यूजर को कई सुविधाएं मिल जाती है।
एक खबर के मुताबिक कंपनी ने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर AI studio नामक एक नया AI टोल फीचर जोड़ा है। जिससे यूजर पर्सनलाइज्ड AI कैरेक्टर्स बनाकर खुद के एक्सटेंशन के रूप में उपयोग कर पाएंगे। यह AI कैरक्टर इंस्टाग्राम पर आने वाले मैसेज में प्रश्नों और स्टोरी के रिप्लाई को संभाल पाएंगे। साथ ही यूजर अपने AI कैरक्टर को Meta के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी साझा कर पाएंगे।
दरअसल यह नया AI टूल Meta के Lama 3.1 में तैयार किया गया है जो की फ्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का सबसे बड़ा वर्जन बताया जा रहा है। यह कई भाषाओं में उपलब्ध होने वाला है। जो की Open AI के पेड मॉडल को कड़ी टक्कर देगा। गोरतलब है कि पिछले महीने यानी जून में Google ने Gemini के मोबाइल ऐप को भारत में 9 भाषाओं में पेश किया था। इसके बाद Meta भी पीछे नहीं रहा और उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट Meta AI को भारत में फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और Meta.AI पर लॉन्च कर दिया। इस दौरान कंपनी ने बताया कि इसे एलएलएम यानी लार्ज लैंग्वेज मॉडल के साथ तैयार किया गया है। वही Instagram, Facebook और Whatsapp पर Meta AI के आने से करोड़ों यूजर को इसका फायदा पहुंचेगा। सीधे तौर पर कहे तो किसी भी कंटेंट क्रिएटर द्वारा कंटेंट बनाने से लेकर किसी भी विषय पर जानकारी अब सीधे Meta AI से प्राप्त हो सकेगी।






