Instagram

Instagram पर अब चलेगा विज्ञापन, नहीं कर पाएंगे स्किप – पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर भी यूजर को अब विज्ञापन देखने को मिल रहे हैं। साथ ही इन विज्ञापनों को यूजर्स स्किप भी नहीं कर पा रहे हैं। इन विज्ञापनो को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए जा रहे हैं। जिससे कि इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर अनस्कैपेबल ऐड की टेस्टिंग की पुष्टि की जा रही है। इस दौरान एक Reddit पोस्ट ने 5 सेकंड लंबे विज्ञापनों को ऐड ब्रेक के रूप में लेबल किया था। जिसे कोई भी यूजर स्किप नहीं कर पा रहे थे। वहीं अब मेटा के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी विज्ञापनदाताओं के लिए वैल्यू बढ़ाने के लिए नई तरीकों की टेस्टिंग की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दे की मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विज्ञापन लंबे समय से मौजूद है। परंतु अभी तक यूजर इन विज्ञापनों को स्किप कर पाते थे। वही एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम ने इन विज्ञापनों की टेस्टिंग की पुष्टि की है। जिसमें एक प्रवक्ता ने पब्लिकेशन को बताया कि हम ऐसे फॉर्मेट की टेस्टिंग कर रहे हैं जो की विज्ञापनदाताओं की वैल्यू को बढ़ा सके। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि यदि इसे आधिकारिक तौर पर बड़े यूजर बेस पर लागू किया जाएगा तो कंपनी अपडेट जरूर देगी।

Reddit पर पोस्ट करने के पश्चात कई यूजरों ने इन विज्ञापनों को देखा है। वही X पर एक यूजर ने इन विज्ञापनों के बारे में पोस्ट करते हुए जानकारी शेयर की है। इस दौरान बोनकर्स मूव कहते हुए पोस्ट में दिखाया गया है। जिसमें इन विज्ञापनों को ऐड ब्रेक के रूप में लेबल किया गया है। इस लेबल के बगल में एक इनफॉरमेशन आइकॉन दिखाया जा रहा है जिस पर “आप एक ऐड ब्रेक देख रहे हैं” टाइटल दिखाई देता है। साथ ही इसके नीचे आपको एक टेक्स्ट में इस फीचर की डिटेल भी दी जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह ऐड पांच सेकंड लंबे है हालांकि कुछ यूज़र ने इन विज्ञापनों के 10 सेकंड लंबे होने का दावा भी किया है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।