Instagram

Instagram जल्द ला रहा है AI मैसेज राइटिंग टूल, ऐसे करेगा मदद – इस समय इंस्टाग्राम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर्स के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहा है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम AI मैसेज राइटिंग फीचर पर कार्य कर रहा है। जिसमें यूजर्स को इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज में पहले से लिखे गए मैसेज को फिर से लिखने, शैली का बदलाव करने या व्याख्या करने की परमिशन देता है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads ने भी एक पोस्ट सेविंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है जो कि किसी भी पोस्ट को बाद में देखने के लिए बुकमार्क करने की सुविधा प्रदान करता है।

बीते गुरुवार X पर मोबाइल डेवलपर एलेसेंड्रो पलूजी ने इस प्रकार के फीचर के बारे में जानकारी शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया था। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि टाइप किए गए टेक्स्ट को चैट बॉक्स में राइट विद AI ऑप्शन दिखाई दे रहा है तथा एक अन्य यूजर के प्रश्न का उत्तर देते हुए मोबाइल डेवलपर ने कहा कि यह आपके संदेश को विभिन्न शैलियों में व्याख्या करने में मदद करेगा। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार गूगल का मैजिक कंपोज कार्य करता है।

हालांकि AI मैसेज राइटिंग फीचर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी सामने नहीं आई है। परंतु माना जा रहा है कि यूजर्स को विकल्प दिखाने के लिए टेक्स्ट को हाईलाइट करना या चुनना हो सकता है। परंतु AI टेक्स्ट फील्ड के अंदर खुद से मैसेज को जनरेट नहीं कर पाएगा। यह फीचर मात्र AI टेक्स्ट एडिटर की तरह कार्य करेगा। जिसमें की मौजूदा डिवाइस समराइज, रीराइटिंग या टेक्स्ट की लंबाई बढ़ाने, घटाने या स्टाइल संरचना को बदलने का कार्य करने में सक्षम होगा।

दरअसल इंस्टाग्राम का AI पहले से ही कंटेंट जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसके लिए यूजर्स को किसी भी चैट में मैसेज के बाद @Meta AI टाइप करना रहता है। जिसके बाद AI खुद इसका जवाब दे देता है तथा चैट में मौजूद अन्य लोग भी इस मैसेज को देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह केवल उन्हीं मैसेज को पढ़ सकता है जहां पर उसे टैग किया गया हो। जहां पर AI को टैग नहीं किया गया है वहां पर वह किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाएगा। इस समय Meta AI केवल US में उपलब्ध है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।