Tata IPL 2023

IPL 2023 की सभी टीमों के कप्तानों का नाम फाइनल, यहां देखें कप्तानों की लिस्ट – आईपीएल 2023 सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है जिसका पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला जाएगा। बता दे कि खेल शुरू होने से पहले ही कुछ खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। जिसमें कुछ टीम के कप्तान भी शामिल है। ऐसे में इन टीमों ने अपने कप्तानों को बदला है। आइए अब हम आपको आईपीएल की सभी टीमों के कप्तान के बारे में बताते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर फिट नहीं है ऐसे में केकेआर की कमान नितीश राणा को सौंपी गई है। केकेआर ने सोमवार को आधिकारिक रूप से अपनी टीम के कप्तान का ऐलान कर दिया है। वहीं आईपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस की कमान इस बार भी हार्दिक पांड्या ही संभालेंगे। बता दे कि हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान अपने पहले सीजन में गुजरात टाइटंस को आईपीएल का खिताब जीताया था।

इसके अलावा 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ही बने रहेंगे तो वही चार बार की विजेता टीम सीएसके की कप्तानी एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी करने वाले हैं। गौरतलब है कि पिछले सीजन रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग की कमान संभाली थी परंतु वह बतौर कप्तान सफल नहीं हो पाए और उन्होंने एक बार धोनी को ही कप्तानी सौंप दी थी।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो साल 2023 आईपीएल सीजन में फाफ डू प्लेसिस आरसीबी की कमान संभालते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा संजू सेमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने हुए हैं। इसके अलावा लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी एक बार फिर से केएल राहुल करते हुए दिखाई देंगे।

जैसा कि हम सभी जानते हैं दिसंबर 2022 के आखिर में ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह आई पी एल 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वार्नर को अपनी टीम की कमान दी है तो वहीं इस बार पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में शिखर धवन नियुक्त हुए हैं। वही सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर विदेशी कप्तान पर दांव लगाते हुए एडन मार्करम को अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

आईपीएल 2023 की सभी टीमों के कप्तान

  1. मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा
  2. चेन्नई सुपर किंग्स – महेंद्र सिंह धोनी
  3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – फाफ डू प्लेसिस
  4. दिल्ली कैपिटल – डेविड वॉर्नर
  5. किंग्स इलेवन पंजाब – शिखर धवन
  6. राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन
  7. लखनऊ सुपरजाइंट्स – केएल राहुल
  8. गुजरात टाइटन्स – हार्दिक पांड्या
  9. कोलकाता नाइट राइडर्स – नीतीश राणा
  10. सनराइजर्स हैदराबाद – एडन मार्करम
Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।