IPL 2024

IPL Auction 2024: इन 5 खिलाड़ी पर लगी करोड़ों रुपए की बोली, लिस्ट में केवल एक भारतीय – आईपीएल 2024 के लिए मिनी नीलामी का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोला स्टेडियम में किया गया। इस ऑक्शन के दौरान पुराने सभी ऑक्शन के रिकॉर्ड टूट गए। आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में पहली बार फ्रेंचाइजी ने 20 करोड रुपए से ऊपर की बोली लगाई। आईपीएल 2024 के इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी का बोलबाला रहा। ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने करोड़ों रुपए देते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। आइए अब हम आपको आईपीएल 2024 में बिकने वाले 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं। जिनमें से केवल एक ही भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है।

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बड़ी बोली लगाते हुए मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। बता दे कि स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

पेट कमिंस

मिचेल स्टार्क के अलावा पेट कमिंस पर भी फ्रेंचाइजी ने जमकर दाव लगाया। वर्ल्ड चैंपियन कप्तान पेट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस तक तथा उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद से लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सभी ने बोली लगाई। हालांकि फिर सनराइजर्स हैदराबाद में 20.50 करोड रुपए में पेट कमिंस को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL Auction 2024) के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। दरअसल डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड रुपए की बड़ी बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया।

हर्षल पटेल

आईपीएल 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हर्षल पटेल का नाम चौथे नंबर पर आता है। दरअसल हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड रुपए की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया जो कि इस आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं।

अल्जारी जोसेफ

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का नाम आता है। जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 11.50 करोड रुपए में खरीदते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है। माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है