Vivo

चीन में आईक्यू 10 सीरीज पेश हो चुकी है। इस सीरीज से iQoo 10 तथा iQOO 10 Pro दो स्मार्टफोन को कंपनी ने पेश किया है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इस सीरीज के स्मार्टफोन के सबसे खास फीचर्स में से एक है। कंपनी 120w की फ़ास्ट चार्जिंग iQoo 10 में तथा 200w की फ़ास्ट चार्जिंग iQoo 10 Pro में दे रहा है।

iQOO 10 के फीचर्स

  • डिस्प्ले- 6.78 इंच की स्क्रीन इस फोन में लगी है तथा इसमें फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 1080X2400 पिक्सल है।
  • प्रोसेसर- क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 का प्रोसेसर इस फोन में लगा है।
  • रैम तथा मेमोरी- 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 12 जीबी रैम इसमें मिलती है।
  • कैमरा- ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ यह आता है। 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का तथा तीसरा कैमरा 12 मेगापकसल का मौजूद है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का फोन में मौजूद है।
  • बैटरी- 4700mAh की बैटरी फोन में है। इसके सिवा 120w की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट फोन में दिया गया है।
  • रंग- मार्केट में व्हाइट, ऑरेंज तथा ब्लैक कलर में यह फोन आता है।

iQOO 10 Pro के फीचर्स

  • डिस्प्ले- 6.78 इंच की स्क्रीन से क्वाड एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले इसमें मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 1440X3200 पिक्सल है।
  • प्रोसेसर- क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 का प्रोसेसर इसमें लगा है।
  • रैम तथा मेमोरी- 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 12 जीबी की रैम इसमें मिलती है।
  • कैमरा- ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ यह फोन आता है। अल्ट्रा वाइड कैमरा 50 मेगापिक्सल, मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का तथा तीसरा कैमरा 14 मेगापिक्सल का मौजूद है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का फोन में मौजूद है।
  • बैटरी- 4700mAh की बैटरी फोन में है। इसके सिवा, 200w की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर कंपनी ने फोन में दिया है।
  • रंग- मार्केट में यह व्हाइट तथा ब्लैक कलर में मौजूद रहेगा।

iQOO 10 सीरीज की प्राइस
तीन मॉडल iQoo 10 स्मार्टफोन के पेश किए गए है। CNY3699 यानि कि 43,844 रूपये इसके 8जीबी रैम+128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की प्राइस है तथा CNY 47,400 रूपये इसके 8जीबी रैम+256 जीबी इंटरनल स्टोरेज की प्राइस है एवं CNY 4299 यानि कि 50,956 रूपये इसके 12 जीबी रैम+256 इंटरनल स्टोरेज की प्राइस है।

तीन मॉडल iQoo 10 Pro के स्मार्टफोन के भी पेश किए गए है। CNY 4999 यानि कि 59,266 रूपये इसके 8 जीबी रैम+256 जीबी इंटरनल स्टोरेज की प्राइस है, CNY 5499 यानि कि 65,194 रूपये इसके 12 जीबी रैम+256 जीबी इंटरनल स्टोरेज की प्राइस है तथा CNY 5999 यानि कि 71,093 रूपये इसके 12 जीबी रैम+512 जीबी इंटरनल स्टोरेज की प्राइस है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है