9 अप्रैल को लांच होगा iQOO 12 एनिवर्सरी एडिशन, मिलेगा 120W फास्ट चार्जिंग – iQOO ब्रांड ने स्मार्टफोन मार्केट में काफी कम समय में अपनी लोकप्रियता बना ली। वहीं इस समय iQOO को भारत आए 4 साल हो गए हैं। जिसे सेलिब्रेट करते हुए कंपनी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जिसका नाम iQOO 12 Anniversary Edition बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की कीमत 50000 रुपए से ज्यादा है। हालांकि बैंक डिस्काउंट द्वारा आप कम कीमत में इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है तथा यह स्मार्टफोन 16GB रैम तथा स्नैपड्रेगन 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है।
iQOO 12 Anniversary Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यह स्मार्टफोन इसके बेस वेरिएंट iQOO 12 जैसा ही है जिसे की दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था. हालांकि नए स्मार्टफोन iQOO 12 Anniversary Edition को डेजर्ट रेड कलर में अलग दिखाया जा रहा है। यह फिनिश अभी तक केवल चीनी मार्केट में ही उपलब्ध थी लेकिन इस स्मार्टफोन के साथ अब यह भारत में भी मिलेगी। स्मार्टफोन में फुल एचडी रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्पले मिलती है जो की 3000 nits की पिक ब्राइटनेस और HDR10+ को सपोर्ट करती है।
यह स्मार्टफोन Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। जिसमें आपको 16GB रैम मिलती है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का तथा सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी से लैस है जो की 120 वोल्ट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iQOO 12 Anniversary Edition की कीमत
इस फोन के 12GB प्लस 256GB वेरिएंट की कीमत 52999 रुपए है। वहीं इसके हाई वेरिएंट 16GB प्लस 512GB वेरिएंट की कीमत 57999 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन की सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी। जिसे आप iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon से खरीद पाएंगे। यदि आप आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक कार्ड यूजर है तो इस पर आपको 3000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।






