iQOO ने लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच, मिलेगा 7 दिन का बैटरी बैकअप – हाल ही में IQOO ने अपनी पहली स्मार्ट वॉच IQOO Watch लॉन्च कर दी है। यह स्मार्ट वॉच eSIM सिम को सपोर्ट करती है तथा इसमें आपको 1.43 इंच की डिस्प्ले मिलती है। वही इस वॉच को Vivo Watch 3 का री ब्रांडेड वर्जन भी बताया जा रहा है। इस स्मार्ट वॉच में spo2, हार्ट रेट सेंसर और हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। साथ यह ऑलवेज ओन डिस्पले के साथ आती है। आइए अब हम आपको इस स्मार्ट वॉच के फीचर्स तथा कीमत इत्यादि के बारे में बताते हैं।
iQOO Watch स्पेसिफिकेशन
इस वॉच में 466 x 466 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.43 इंच का सर्कुलर डायल दिया गया है। यह डिस्पले ऑलवेज ऑन मोड को सपोर्ट करती है। वहीं नेविगेशन के लिए इस स्मार्ट वॉच में रोटेट करने वाला ग्राउंड बटन और एक फिजिकल बटन मिलता है। इस स्मार्टवॉच में 24 घंटे कार्य करने वाला हार्ट रेट सेंसर तथा कई अन्य हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी मिलते हैं। यह स्मार्ट बहुत ज्यादा ऊंचाई वाले जगह पर जाने पर अलर्ट देती है।
साथ ही यह ब्लड ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए SPO2 सेंसर भी ऑफर करती है। यह स्मार्ट वॉच स्ट्रेस लेवल को भी माप सकती है। साथ ही इस वॉच में फीमेल हेल्थ से जुड़ी मेंस्ट्रूअल साइकिल ट्रैकिंग फीचर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं तथा इसमें स्लिप ट्रैकर भी मौजूद है। इस स्मार्ट वॉच में आपको स्पीकर, माइक्रोफोन और e SIM भी मिलती है। वहीं इसकी बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टवॉच में 505mAh की बैटरी मिलती है जो की सिंगल चार्ज पर 7 दिनों तक चल सकती है। वही म्यूजिक कंट्रोल एनएफसी, कैमरा, क्यूआर कोड पेमेंट जैसे कई फीचर्स भी इसमें मिलते हैं।
iQOO Watch प्राइस
iQOO Watch की कीमत की बात की जाए तो इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत लगभग 12900 रुपए तथा e SIM सपोर्ट मॉडल की कीमत लगभग 15000 रुपए रखी गई है। यदि आप भी इस स्मार्ट वॉच को खरीदना चाहते हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
