Itel

Android 14 Go एडिशन के साथ लॉन्च होगा Itel P55T स्मार्टफोन, जानिए कीमत – Itel कंपनी ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन Itel P55T लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो कि Android 14 Go एडिशन पर चलता है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Itel P55T के स्पेसिफिकेशंस

Itel P55T का डिजाइन आईफोन प्रो की तरह बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है जो Android 14 Go एडिशन पर कार्य करता है। वही डिस्प्ले की बात की जाए तो इस फोन में आपको 6.6 इंच का पंच होल डिस्पले मिलता है। जो की 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

वहीं Itel P55T में आपको तीन रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर उपलब्ध है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। साथ ही स्मार्टफोन में AI सेंसर और एलईडी लाइट भी प्रदान की जा रही है। यह स्मार्टफोन Unisoc T606 प्रोसेसर तथा LPDDR4x रैम से लैस है। स्मार्टफोन में 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में यह स्मार्टफोन USB Type-C, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 4G कनेक्टिविटी से लैस है।

Itel P55T कीमत

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ऑरोरा ब्लू, ब्रिलिएंट गोल्ड और मूनलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 8,199 रुपए निर्धारित की गई है

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।