Itel

iPad के जैसा दिखने वाला Itel Pad One कम कीमत के साथ हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई फीचर्स – आईटेल कंपनी शुरुआत से ही कम कीमत तथा अच्छी डिजाइन के साथ अपने प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च करती रहती है। इसी कड़ी में अब कम्पनी द्वारा भारत में पहला टैबलेट लॉन्च कर दिया है । इसका नाम Itel Pad One रखा गया है। कंपनी द्वारा लांच किए गए इस टेबलेट की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको कम कीमत में iPad जैसी डिजाइन और बड़ी स्क्रीन मिल जाती हैं। इस टेबलेट में आपको LTE सुविधा भी मिलने वाली है। चाइनीस ब्रांड itel द्वारा इस साल की शुरुआत में itel TV भी मार्केट में लांच किया गया था और अब कंपनी अपना Itel Pad One मार्केट में लॉन्च कर रही है।

Itel Pad One टेबलेट में हमें 4G सपोर्ट प्रदान किया गया है। जिसके साथ आपको कॉलिंग की फैसिलिटी भी मिलती है। इसी के साथ आपको इस टेबलेट में कई और अच्छे-अच्छे फीचर प्रदान किए गए हैं जिसके बारे में इस पोस्ट में आगे हम विस्तार से चर्चा करते हैं।

Itel Pad One की कीमत

आईटेल के इस टैबलेट की कीमत से पहले इसकी कलर वैरीअंट के बारे में बात करें तो यह डिवाइस दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। जिसमें लाइट ब्लू और डीप ग्रे कलर वैरीअंट प्रदान किए गए हैं। स्पेसिफिकेशन वैरीअंट के आधार पर Itel Pad One 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारतीय मार्केट में कीमत 12,999 रुपये निर्धारित की गई है। Itel Pad One को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ऑफलाइन भी आसानी से खरीद सकते हैं। इस प्राइस रेंज में स्पेसिफिकेशन के साथ आईटेल एक बेहद ही अच्छा टेबलेट मार्केट में लेकर आया है।

Itel Pad One टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन के बारे में चर्चा करें तो इस टेबलेट में हमें 4GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज प्रदान की गई है। स्टोरेज को एसडी कार्ड आदि के माध्यम से बढ़ाया भी जा सकता है। यह टेबलेट हमें कॉलिंग सुविधा के लिए नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है। Itel Pad One की स्क्रीन के बारे में बात करें तो इसमें 10.1-inch का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जोकि 1280×800 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ आता है। Itel Pad One के प्रोसेसर के रूप में हमें octa-core SC9863A1 प्रोसेसर देखने को मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टैबलेट Android 12 Go Edition ओएस पर कार्य करता है। कैमरा क्वालिटी की बात करें तो रियल साइड पर इस टेबलेट में हमें एक 8MP का सिंगल कैमरा प्रदान किया गया है तथा फ्रंट साइड पर 5MP का ऑटोफोकस कैमरा भी प्रोवाइड करा गया है। बैटरी कैपेसिटी के बारे में बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी प्रदान की गई है। जिसे चार्ज करने के लिए हमें एक 10W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी तथा बाकी अन्य फीचर के बारे में बताए तो Itel Pad One टैबलेट में डुअल स्पीकर देखने को मिलता है तथा टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ 3.5mm ऑडियो जैक भी प्रदान किया जाता है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, ब्लूटूथ और वाई-फाई आदि ऑप्शन प्रदान किए गए हैं।

टेबलेट की डिजाइन के बारे में बात करें तो itel PAD 1 के लुक और बेसिक डिजाइन को Apple iPad के जैसा ही डिजाइन किया गया है। चाइनीस कंपनी Itel द्वारा मैन्युफैक्चर किए जाने वाले अधिकतर डिवाइस, गैजेट तथा अन्य प्रोडक्ट्स मुख्य रूप से एंट्री लेवल मार्केट में देखने को मिलते हैं। आईटेल कंपनी द्वारा साल की शुरुआत में ही स्मार्ट टीवी को भी लांच किया गया था। स्मार्ट टीवी के दो वेरिएंट थे जिसमें एक स्क्रीन साइज 32 इंच तथा दूसरी स्मार्ट टीवी की स्क्रीन साइज 43 इंच थी ।

आईटेल एक उभरता हुआ ब्रांड है। इसीलिए आमतौर पर आईटेल कंपनी द्वारा निर्मित प्रोडक्ट की सबसे खास बात यह रहती है कि यह कम कीमत और अच्छे स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। कम कीमत होने के कारण itel Products को हर कोई आसानी से खरीद पाता है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।