भारत में फरवरी 2024 में लॉन्च होंगे Itel के 3 नए Power सीरीज स्मार्टफोन – जल्द ही Itel कंपनी भारत में नए स्मार्टफोन सीरीज का लॉन्च करने का विचार कर रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि Itel अगले महीने यानी फरवरी में अपनी पावर सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। आईए अब हम आपको Itel पावर सीरीज के आने वाले तीनों स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Itel पावर सीरीज स्मार्टफोन
एक रिपोर्ट के मुताबिक Itel कंपनी अपनी पावर सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल Itel अगले महीने एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। जिसमें वह अपने तीन नए स्मार्टफोन को लांच कर सकता है। हालांकि अभी इन स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख के बारे में कंपनी द्वारा कोई भी अधिकारीक जानकारी नहीं मिली है।
परंतु रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन Android 14 Go एडिशन पर कार्य करेगा। आपको बता दे कि यह सीरीज पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो की Android Go एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। आमतौर पर Android Go एडिशन एंट्री लेवल फोन के लिए रिजर्व है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी स्मार्टफोन भी कंपनी कम बजट वाले यूजर्स के लिए लॉन्च करने वाली है।
सूत्रों द्वारा पता चला है कि Itel पावर सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन में अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी होने वाली है। वहीं इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मॉडल भारत की पहली मेमोरी फीचर के साथ आने वाला है। वही इस स्मार्टफोन सीरीज की एक मार्केटिंग इमेज भी सामने आई है जिसमें रियर की और एक ड्यूल कैमरा सेटअप तथा फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए पंच हाल कट आउट दिखाई दे रहा है। इमेज में दिखने वाला यह स्मार्टफोन Itel P55+ जैसे डिजाइन की तरह दिखाई दे रहा है। जो कि इस महीने की शुरुआत में अफ्रीका में पेश किया गया था।
