नया itel Vision 3 Turbo स्मार्टफोन itel ने एंट्री लेवल सेग्मेंट में पेश किया हैं। यह स्मार्टफोन आकर्षक फीचर्स के साथ आता हैं जबकि यह एक बजट स्मार्टफोन हैं। स्मार्टफोन में 6GB रैम होने की बात कंपनी ने बताई हैं तथा UNISOC SC9862A ऑक्टाकोर प्रोसेसर स्मार्टफोन में उपलब्ध हैं। 3GB रैम के साथ वास्तविक तौर पर स्मार्टफोन आता हैं परन्तु यह 3GB स्पेस को रैम की तरह एक्सटेंडेड रैम फीचर के अंतर्गत स्टोरेज में से उपयोग करता हैं। आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 के साथ यह स्मार्टफोन आता हैं।
itel Vision 3 Turbo स्मार्टफोन की प्राइस तथा उपलब्धता:-
भारत में 7,699 रुपये itel Vision 3 Turbo स्मार्टफोन की प्राइस हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फ़ोन को लिस्ट किया गया हैं। इसके अतिरिक्त Amazon तथा Flipkart से स्मार्टफोन को ख़रीदा जा सकता हैं। इस फ़ोन को डीप ओशन, मल्टी ग्रीन तथा जूल ब्लू कलर्स में कंपनी ने पेश किया हैं।
itel Vision 3 Turbo स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस:-
6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले itel Vision 3 Turbo स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया गया हैं तथा इस फ़ोन में एचडी प्लस रेजॉल्यूशन मौजूद हैं। यह 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले हैं तथा इसमें 480 निट्स की ब्राइटनेस उपलब्ध कराई गई हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया हैं कि ऑक्टाकोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर स्मार्टफोन में उपलब्ध हैं तथा इसके साथ 64GB स्टोरेज मौजूद कराई गई हैं। आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 के साथ यह फ़ोन आता हैं।
अगर बात बाकी फीचर्स की करें तो 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया गया हैं तथा यह एक AI आधारित कैमरा हैं। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए उपलब्ध कराया गया हैं। 5000mAh की इसकी बैटरी कैपिसिटी हैं तथा 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इसके साथ उपलब्ध कराया गया हैं। एक खास फीचर AI Power Master के नाम से पावर के लिए इस फोन में मिलता हैं। इसके बारे में कंपनी का मानना हैं कि यह 20 प्रतिशत तक बैटरी बैकअप को बढ़ा सकता हैं।
इसके अतिरिक्त, इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट, रीवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी स्मार्टफोन में उपलब्ध हैं। रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी सिक्योरिटी के लिए इस फ़ोन में मौजूद कराया गया हैं। इसके साथ ही यह फ़ोन फेसअनलॉक को भी सपोर्ट करता हैं। वन टाइम स्क्रीन रीप्लेसमेंट की सर्विस गारंटी भी कंपनी स्मार्टफोन के साथ दे रही हैं। इसके अंतर्गत कंपनी से स्क्रीन फ्री में तब बदलवाया जा सकता हैं जब फ़ोन खरीदने के 100 दिन के भीतर स्क्रीन टूट जाती हैं।
