Jasprit Bumrah

IPL 2023: आईपीएल से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, मुंबई इंडियंस की बड़ी परेशानी – भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

जसप्रीत बुमराह का इस प्रकार चोटिल होना भारतीय टीम के लिए सही नहीं है क्योंकि इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भी होना है। ऐसे में यदि जसप्रीत बुमराह वापसी नहीं कर पाते हैं तो फिर भारतीय टीम के लिए मुश्किलें होगी। वही जस्टिन बुमराह की चोट के कारण मुंबई इंडियंस की परेशानी और भी बढ़ चुकी है।आईपीएल 2023 सीजन के लिए यदि जसप्रीत बुमराह बाहर रहते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस को एक बेहतर विकल्प की तलाश करना होगी।

बता दें कि भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर है। वही रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड भी जा सकते हैं। माना जा रहा है कि यदि जसप्रीत बुमराह सर्जरी करवाएंगे तो उनकी रिकवरी मैं लगभग 20 से 24 सप्ताह लग सकते हैं। ऐसे में वह आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है परंतु यदि वह ऑस्ट्रेलिया से होने वाले चौथे टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है तो निश्चित रूप से फाइनल में अपनी जगह बना लेगी। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इंदौर में हुए टेस्ट को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी मैच सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेला था। जिसके बाद जसप्रीत बुमराह को एशिया कप से भी बाहर रहना पड़ा तो वही T20 वर्ल्ड कप में भी जसप्रीत बुमराह बाहर ही रहे। इसके अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के दौरे पर भी जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के साथ नहीं थे। वहीं इस साल हुए श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया मुकाबलों से भी जसप्रीत बुमराह को चोट के कारण बाहर रहना पड़ा।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। वहीं बीसीसीआई ने आईपीएल के 16वे सीजन के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बता दे कि आईपीएल 2023 सीजन का पहला मुकाबला चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।