JBL

JBL Go 4 पोर्टेबल स्पीकर हुए लॉन्च, मिलेगा 7 घंटे का बैटरी बैकअप – हाल ही में की 2024 में JBL ने अपने नए पोर्टेबल स्पीकर को लांच कर दिया है। इनमें पहले से ज्यादा चौड़ा स्ट्रैप और अपग्रेड चेसिस दिया गया है। जो कि इसे और भी ज्यादा टिकाऊ और मजबूत बनाता है। बता दे कि यह JBL Go 3 का सक्सेसर है जिसे चीन ने कमर्शियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। वही कंपनी का मानना है कि JBL Go 4 मॉडल की बॉडी 80% रीसायकल किए गए प्लास्टिक से बनाई गई है। जबकि स्पीकर ग्रिल पर 100% रीसाइकिल्ड फेब्रीक का उपयोग किया गया है। कंपनी ने इसे 6 कलर विकल्प में उपलब्ध कराया है।

JBL Go 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने JBL Go 4 को अब तक का सबसे छोटा पोर्टेबल स्पीकर बताया है। कंपनी ने इसमें मल्टी स्पीकर कनेक्शन की सुविधा देने के लिए और Auracast तकनीक का उपयोग किया है। साथ ही में इसमें आपको LE ऑडियो सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी मिलती है। स्पीकर में IP67 की रेटिंग भी दी गई है जो कि इसे धूल और पानी के छींटों में खराब होने से बचाता है। वहीं बैटरी बैकअप के बारे में बात करें तो कंपनी ने दावा किया है कि इसे लगातार 7 घंटे तक बजाया जा सकता है तथा इसमें आपको प्ले टाइम बूस्ट मोड भी दिया जाता है जिससे कि प्लेटाइम को 2 घंटे और बढ़ाया जा सकता है।

कंपनी ने इसे चार्ज करने के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट उपलब्ध कराया है। बता दे कि यह JBL portable ऐप के साथ कंपेटीबल भी है। यानी की इसमें प्लेबैक को फीचर की मदद से कस्टमाइज भी किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त पसंद के हिसाब से एक EQ मोड को भी कस्टमाइज किया जा सकता है।

JBL 4 की कीमत और उपलब्धता

कलर ऑप्शन की बात की जाए तो कंपनी ने इसे Camo, Grey, Blue, Black, Red और Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। वहीं इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत आप इसे लगभग 4600 में खरीद सकते हैं। बता दें कि इसकी सेल 18 मार्च से शुरू होगी तथा कुछ यूरोपियन मार्केट में यह अप्रैल में उपलब्ध होगा। जहां पर इसकी कीमत 4500 रुपए लगभग हो सकती है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।