Jio 5G नेटवर्क पंहुचा 257 शहरों तक, अब इन 21 नए शहरो में शुरू हुई जिओ की 5G सर्विसेस! – भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो द्वारा शुरू की गई Jio 5G Network सर्विसेस भारत में काफी तेजी से फैल रही हैं और इसी बीच जिओ कंपनी द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है कि उनका 5G नेटवर्क भारत के 21 नए शहरों तक पहुंच गया है। और इन 21 नए शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत के बाद अब रिलायंस जिओ के हाईस्पीड 5जी नेटवर्क वाले शहरों की कुल संख्या 257 तक हो गई है। यह शहर ऐसे हैं जहां पर अब जिओ द्वारा अपनी 5G नेटवर्क कवरेज सफलतापूर्वक पहुंचा दी गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बीते मंगलवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में जियो ट्रू 5जी सेवाओं की सफलतापूर्वक शुरुआत की गई। जिओ का 5G नेटवर्क हिमाचल के शिमला शहर के अतिरिक्त बिलासपुर, नादौन और हमीरपुर में भी एक साथ ही लांच किया गया है।
रिलायंस जिओ द्वारा अपनी Jio 5G Network सर्विसेस को जियो ट्रू 5जी नाम दिया गया है। और इस 5जी सेवा में अब जो नए शहर जुड़े हैं उनमें ऊपर बताए गए शहरों के अतिरिक्त जिओ 5G नेटवर्क कवरेज में शामिल होने वाले शहर मध्य प्रदेश के रतलाम, सागर, छिंदवाड़ा, और रीवा तथा राजस्थान के श्री गंगानगर और भीलवाड़ा तथा सीकर हैं वही बात करे गुजरात की तो वहां के सावरकुंडला और अंकलेश्वर, उत्तराखंड के ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम, तथा रुद्रपुर, महाराष्ट्र राज्य के परभणी और अकोला, पंजाब के खन्ना, गोबिंदगढ़, बठिंडा और मंडी आदि शहर है।
हिमाचल प्रदेश में रिलायंस जिओ के 5G नेटवर्क के लॉन्च इवेंट के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा यह बयान दिया गया कि हमारे राज्य हिमाचल में रिलायंस जिओ के ट्रू5जी सेवाओं के लॉन्च पर पूरे हिमाचल प्रदेश के लोग तथा रिलायंस जिओ बधाई के पात्र हैं। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि हिमाचल में जिओ का लांच होना आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होने वाला है। रिलायंस Jio के 5G नेटवर्क से व्यापारियों, छात्रों के साथ-साथ इंटरनेट का उपयोग करने वाले ढेर सारे व्यक्तियों के लिए नए नए अवसर प्राप्त होंगे।
रिलायंस जिओ का 5G सेवाएं शुरू होने से शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग पर्यटन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ई-गवर्नेंस, ऑटोमेशन और बागवानी आदि ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें 5G नेटवर्क से मूलभूत परिवर्तन देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि सभी लोगों ने महामारी के दौरान लोगों के बीच बढ़ते डिजिटलीकरण से हुए लाभो को बेहद ही करीब से देखा है। और अब रिलायंस जियो की 5जी सर्विस के माध्यम से हिमाचल में डिजिटल करने को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा।
हिमाचल में रिलायंस जिओ की 5जी सर्विस की शुरूआत के इवेंट में जियो प्रवक्ता की ओर से यह बयान दिया गया कि जियो ट्रू 5जी की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में अनंत अवसर पैदा करना है। साथ ही 5G नेटवर्क प्रदेश के लोगों को डिजिटल रूप से सशक्त करने में सक्षम होगा। इसी के साथ साथ 14 फरवरी 2023 से जिन 21 नए शहरों में जिओ 5G की शुरुआत हुई है वहां पर जियो के कस्टमर को जियो वेलकम ऑफर के माध्यम से निमंत्रित कर 5G नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इस बीच हुए जिओ वेलकम ऑफर के तहत जिन यूज़र्स को इनविटेशन दिया जाएगा उसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क दिए 1 Gbps+ स्पीड पर असीमित 5G डेटा प्रदान किया जाएगा। और इसका उपयोग करने के लिए जियो के यूजर को अपने मोबाइल में कोई सिम बदलने तक की जरूरत नहीं है।
