Reliance Jio

टेलीकॉम कंपनियां जैसे Airtel, Vodafone Idea, Jio तेजी से 5G सर्विस का पूरे भारत में विस्तार कर रही है। Reliance Jio ने हाल ही में दो और शहरों को 5G सर्विस प्रदान की है। बता दें कि हाल ही में Jio True 5G नेटवर्क को हैदराबाद और बेंगलुरु में लाइव किया गया था। अब रिलायंस जियो ने एक बड़ा अनाउंसमेंट दिल्ली एनसीआर के लिए किया है। अपने ताजा अपडेट में कंपनी ने कहा है कि अब दिल्ली के अलावा जियो ट्रू 5G नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद आदि सेटेलाइट शहरों में भी मौजूद होगा।

सुपर फास्ट इंटरनेट उपयोग करने की इच्छा रखने वाले दिल्ली एनसीआर के यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने एक लेटेस्ट प्रेस रिलीज में बताया है कि अब दिल्ली से नजदीक नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद आदि के क्षेत्रों में Jio 5G सर्विस का इस्तेमाल यूजर्स कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल रिलायंस जिओ सबसे तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवा रही है। यूजर्स जिओ के 5G नेटवर्क पर 1Gbps की स्पीड से इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं।

आप जिओ के वेलकम ऑफर के माध्यम से दिल्ली एनसीआर में फ्री 5G इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जिओ नेटवर्क में वेलकम ऑफर चेक करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ चुनिंदा कस्टमर्स को रिलायंस जिओ वेलकम ऑफर दे रही है। जिसके परिणाम स्वरूप आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के Jio 5G इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें जिओ वेलकम ऑफर

इस ऑफर के तहत दिल्ली एनसीआर के यूजर्स को मुफ्त में 5G सर्विस मिलेगी। हालांकि इसके लिए यह जानना जरूरी है कि कंपनी की ओर से आपको यह वेलकम ऑफर मिला है या नहीं। इस ऑफर की जांच करने के लिए आपको अपने फोन में जियो ऐप इंस्टॉल करना है। जिसके बाद आपको जिओ वेलकम ऑफर का बैनर दिखाई देगा। यदि आप इस बैनर पर क्लिक करेंगे तो एक अन्य पेज ओपन होगा। जिस पर आई एम इंटरेस्टेड लिखा मिलेगा। यहां पर क्लिक करने के बाद कंपनी की ओर से सूचना आने की प्रतीक्षा करना है। बता दें कि हाल ही में रिलायंस जिओ ने अपनी 5G सर्विस बेंगलुरु और हैदराबाद में भी प्रारंभ कर दी है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।