जैसे कि आप जानते हैं कि भारत में 5G नेटवर्क तेजी से फैलने की शुरुआत हो चुकी है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ ही समय में 5G नेटवर्क संपूर्ण भारत में फैल जाएगा, लेकिन वहीं दूसरी ओर अगर हम बात करें भारत के कुल मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या के बारे में तो उसमें लगातार कमी आती जा रही है। भारत की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी हाल ही में रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार सितंबर माह के दौरान ही भारत में कुल 36 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं। TRAI के द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मोबाइल सब्सक्राइबर में इतनी भारी कमी आने का मुख्य कारण वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स में कमी आना है, क्योंकि जैसा कि आप भी जानते हैं कि देश की अन्य दोनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियों, Jio और Airtel के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। जिसके कारण वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर में कमी आई है।
Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने सितंबर 2022 के महीने के आधार पर अपने आंकड़े जारी किए हैं जिसके आधार पर यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने एक बार फिर से अपने यूजर्स बेस में काफी अच्छी दर पर वृद्धि है। और इसी के साथ जियो एक बार फिर से भारत की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी बन गया है, लेकिन वही बात करें देश की दूसरी सबसे ब़ड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के बारे में तो इस कंपनी के भी सब्सक्राइबर बेस में इस समय अंतराल में वृद्धि देखने को मिली हैं। वहीं पर अगर हम देखें वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स काउंट पर तो वीआई के सब्सक्राइबर की संख्या लगातार कम होती जा रही हैं।
रिलायंस जियो टेलीकॉम कंपनी ने इस अवधि के दौरान अपने यूजर्स बेस में 7 लाख 20 हजार तक की काफी अच्छी वृद्धि की है लेकिन अगर हम अगस्त के महीने से तुलना करें तो, अगस्त में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अगस्त में कंपनी ने 32 लाख 81 हजार नए यूजर्स को जोड़ा था, जो कि सितंबर माह में जुड़ने वाले यूजर्स की संख्या से बहुत अधिक है। जबकि एयरटेल ने सितंबर 2022 महीने के समय अंतराल में 4 लाख 12 हजार नए सब्सक्राइबर को ऐड किया हैं।
साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यहां पर वोडाफोन आइडिया (Vi) के सब्सक्राइबर की संख्या में काफी नुकसान हुआ है। वीआई कंपनी ने अपने करीब 40 लाख के लगभग सब्सक्राइबर्स को खो दिए हैं। वोडाफोन इंडिया के सब्सक्राइबर बेस में आई इतनी बड़ी गिरावट के बाद अब VI कंपनी के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 24.91 करोड़ रह गई है। इसी के साथ साथ टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रिपोर्ट में यह बात भी साफ तौर पर दर्शाई गई है कि भारत में ओवरऑल टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या मैं भी कमी आई है। इसी के साथ हर महीने जो यूजर की कुल संख्या में गिरावट आती है उस मासिक गिरावट दर 0.27% हो गई है।
मोबाइल सब्सक्राइबर के अलावा अगर हम अब बात करें ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के बारे में तो भारत में ब्रॉडबैंड यूजर की संख्या 81.6 करोड़ से बढ़ गई है। जिसके बाद ब्रॉडबैंड यूजर की कुल वृद्धि दर 0.28% हो गई है। आपको बता दें कि भारत की जो टॉप 5 ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां हैं, वह कुल मार्केट शेयर का करीब 98.36 शेयर रखते हैं, और इन टॉप 5 कंपनियों में रिलायंस जियो कंपनी आती है जिसके पास कुल 42.6 करोड़ यूजर्स है, वही भारती एयरटेल कंपनी के पास 22.5 करोड़ यूजर्स हैं, बात करें वोडाफोन आइडिया (VI) के यूजर्स के बारे में तो इनकी संख्या कुल 12.3 करोड़ है, BSNL के पास कुल 2.5 करोड़ यूजर्स हैं और आर्टिया कन्वर्जेंस कंपनी के पास 20 लाख के लगभग यूजर्स हैं। अगस्त के महीने में जिओ ने अपने वायरलाइन सर्विसेज यानि ब्रॉडबैंड सर्विसेज मैं बीएसएनएल को पीछे छोड़ दिया था, ऐसी घटना आज तक पहली बार ही हुई है कि जब किसी प्राइवेट कंपनी ने वायरलाइन सर्विसेज में बीएसएनएल को पीछे छोड़कर टॉप पोजीशन हासिल कर ली हो।
