Telecom-in-India

टेलीकॉम सेक्टर में Jio – Airtel का दबदबा कायम, VI को हुआ नुकसान – टेलीकॉम कंपनी Jio बाजार में इस समय अपनी दमदार पकड़ बनाए रखे हैं। दरअसल हाल ही में TRAI के डाटा अनुसार यह जानकारी सामने आई है कि सितंबर में जियो ने 34.7 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। वहीं दूसरी ओर एयरटेल को भी इस दौरान काफी फायदा हुआ है। दरअसल एयरटेल के ग्राहकों की संख्या सितंबर महीने के अंतर्गत 13.2 लाख तक बढ़ गई है। हालांकि इस दौरान वोडाफोन आइडिया को कस्टमर का नुकसान हुआ है। वोडाफोन आइडिया टेलीकॉम कंपनी ने अपने 7.5 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए हैं। जिसके बाद अब वोडाफोन आइडिया के वायरलेस कस्टमर की संख्या घटकर 22.75 करोड़ ही रह गई है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नए आंकड़ों के अनुसार जिओ (Jio) का यूजर बेस सितंबर में 34.75 लाख ग्राहक जोड़ने के बाद 44.92 करोड़ हो गया है। यूजर बेस के मामले में कंपनी इस समय टॉप पर चल रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय एयरटेल ने सितंबर में 13.2 लाख में कस्टमर जोड़े थे जिसके बाद उसका कुल कस्टमर बेस बढ़कर 37.77 करोड़ हो गया है। वहीं वोडाफोन आइडिया के पास इस समय 22.75 करोड़ मोबाइल ग्राहक है।

इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को हुआ है। सितंबर महीने में बीएसएनल कंपनी ने 23 लाख से ज्यादा ग्राहक खो दिए हैं। जिसके बाद अब बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 9.35 करोड़ पर तक ही रह गई है।

ग्राहकों के नुकसान के साथ-साथ बीएसएनल को रेवेन्यू में भी कमी आई है। दूसरी तिमाही में बीएसएनल का पिछले तिमाही की तुलना में लॉस बढ़कर लगभग 1482 करोड रुपए हो गया है। गौरतलब है कि अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का लगभग 1470 करोड रुपए का लॉस था। लॉस बड़ने के पीछे का मुख्य कारण विज्ञापन और मार्केटिंग की खर्चे में बढ़ोतरी तथा अन्य टेलीकॉम कंपनियों को इंटरकनेक्ट यूजर्स चार्ज का भुगतान करना जैसे मुख्य कारण है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।