Telecom-in-India

उम्मीद से भी ज्यादा बोली 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन लगाई गई। रिपोर्ट के अनुसार 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी लगभग 1.45 लाख करोड़ रुपये की हुई। रिलायंस जियो का दबदबा दूसरे दिन पांचवे राउंड की बोली के दौरान देखने को मिल रहा हैं। यूजर्स को बता दें की 5G स्पेक्ट्रम आवंटन में भारत के दिग्गज कारपोरेट घराने जैसे कि गौतम अडानी, मुकेश अंबानी तथा सुनली मित्तल की कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसके साथ ही पांचवे जनरेशन (5G) एयरवेव की नीलामी में वोडाफोन-आइडिया भाग ले रही हैं।

1.45 लाख करोड़ का सरकार को फायदा

लगभग 1.45 लाख करोड़ रुपये का फायदा सरकार को 5G स्पेक्ट्रम नीलामी से हुआ हैं। अगर जानकारों की बात मानें तो आवंटन की नीलामी प्रक्रिया में मुकेश अंबानी की जियो 5G स्पेक्ट्रम लीडिंग कंपनी बन सकती हैं। हालांकि नीलामी की डिटेल का खुलासा अभी तक नहीं किया गया हैं। परन्तु ICICI सिक्योरिटीज के अनुसार एनालिस्ट ने बताया हैं कि सबसे अधिक लगभग 80,100 करोड़ रुपये की बोली जियो की ओर से लगाई जा सकती हैं। 10MHz स्पेक्ट्रम से लेकर प्रीमियम 700MHz बैंड स्पेक्ट्रम का फायदा जियो को इससे हो सकता हैं।

45,000 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं एयरटेल

स्पेक्ट्रम आवंटन पर 45,000 करोड़ रुपये भारती एयरटेल की तरफ से खर्च किया जा सकता हैं जो कि उम्मीद से 20 फीसद अधिक हैं। इससे 800MHz तथा 2100MHz बैंड एयरटेल प्राप्त कर सकती हैं। 18,400 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान वोडाफोन आइडिया के 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में हैं। जबकि 26GHz स्पेक्ट्रम को अडानी डेटा नेटवर्क प्राप्त कर सकती हैं।

जानें 5G स्पेक्ट्रम से जुड़े खास प्वाइंट

20 सर्किल में अडानी 26GHz स्पेक्ट्रम को लॉन्च कर सकती हैं। दिल्ली तथा कोलकाता जैसे शहर इसमें सम्मिलित हैं। 900 करोड़ रुपये इसके कुल स्पेक्ट्रम की प्राइस हो सकती हैं तथा 3350MHz स्पेक्ट्रम कंपनी खरीद सकती हैं। इसके साथ ही गुजरात के सभी सर्किल के लिए अडानी 200MHz स्पेक्ट्रम को लॉन्च कर सकती हैं।
बोलियां शुरूआती दिन मुख्य रुप से 700MHz, 3.3GHz तथा 26GHz के 5G स्पेक्ट्रम बैंड के सिवा 2100MHz तथा 1800MHz स्पेक्ट्रम बैंड के लिए थी। कुछ चुनिंदा बोली भी 2500 मेगाहर्ट्ज तथा 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड में लगाई गई हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।