भारती एयरटेल के बाद रिलायंस जियो दूसरे ऐसी कंपनी बन गई है जो कि 5G नेटवर्क का परीक्षण करने में सफल हुई है इसीलिए जियो अपने 5G नेटवर्क को देश के कई शहरों में फैला चुकी है और नए साल के शुरुआती महीनों में ही कंपनी का लक्ष्य और अधिक नए शहरों को जोड़ना 5G नेटवर्क से जोड़ना है। और इसी लिए रिलायंस जियो अपने 5G सब्सक्राइबर्स के लिए एक ऑफर लेकर आई है जिसे नाम दिया गया है Jio Welcome Offer: रिलायंस जियो इस ऑफर के माध्यम से आपको बेहतर 5G के फायदे ऑफर प्रदान करना चाहते हैं| और यही Jio Welcome Offer रिलायंस जिओ के 5G नेटवर्क को Bharti Airtel के मुकाबले काफी बेहतर विकल्प बना सकता है। आपको बता दें कि रिलायंस जिओ के इस Jio Welcome Offer के माध्यम से जिओ यूजर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 5G नेटवर्क की सेवाओं का आनंद लें सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आपको इस ऑफर में कुछ छोटी शर्तों और नियमों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
आपको बता दे कि Reliance Jio ने 5G नेटवर्क की बीटा टेस्टिंग के चलते ही अपने नए जियो वेलकम ऑफर की शुरुआत करी है, इस ऑफर के माध्यम से जिओ यूजर्स को फ्री में 5G नेटवर्क की सर्विसेज प्रदान की जाएगी। Jio Welcome Offer कि सबसे खास बात यह है कि इस ऑफर के लिए आपको किसी प्रकार का स्पेशल रिचार्ज नहीं करवाना है तथा ना ही कोई अतिरिक्त शुल्क कंपनी को प्रदान करना है। बस आपको इस ऑफर के तहत कुछ नियम व शर्तें का ध्यान रखना हैं, इन नियमों में से एक है कि आप Jio Welcome Offer में 5G नेटवर्क का आनंद तभी ले सकेंगे जब आप उस क्षेत्र मैं होंगे, जिस शहर में जिओ द्वारा जिओ ट्रू 5जी (Jio True 5G) नेटवर्क उपलब्ध है।
Reliance Jio True 5G Eligible cities
जब रिलायंस जिओ द्वारा 5G नेटवर्क की बीटा टेस्टिंग की गई तो सबसे पहले Jio 5G नेटवर्क को हैदराबाद और बेंगलुरू में टेस्ट किया गया, और इसके सफल परीक्षण के बाद जिओ कंपनी ने 5G नेटवर्क को दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में लांच किया। इसके अतिरिक्त जिओ की फ्री सेवाएं जिन्हें कंपनी द्वारा जियो ट्रू 5जी सर्विस कहा गया है, उसे आगे चलकर चेन्नई, गाजियाबाद, वाराणसी, गुरूग्राम, कोलकाता, नोएडा, नाथद्वारा, मुंबई, फरीदाबाद और गुजरात के सभी 33 डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर्स में एक साथ शुरू किया गया। आपको बता दे पुणे शहर में भी अब 5G नेटवर्क उपलब्ध हो चुका है।
Jio Welcome Offer details
चलिए अब हम बात कर लेते हैं, उस प्लान के बारे में जिसके अंतर्गत जिओ द्वारा 5G सेवाएं प्रदान की जाएगी, यानी Jio Welcome Offer के बारे में। जिओ के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए सभी जिओ सब्सक्राइबर के पास Jio 5G-नेटवर्क सपोर्टेबल डिवाइस यानी एक 5G स्मार्टफोन होना बेहद ही आवश्यक है। लेकिन अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है फिर भी आपको जिओ कंपनी द्वारा निर्धारित किए गए कुछ नियम व शर्तें का ध्यान रखना पड़ सकता है । इन नियमों में से सबसे पहला नियम यह है कि आप जिस डिवाइस से जिओ 5G नेटवर्क एक्सेस करना चाहते हैं उस डिवाइस में 5G नेटवर्क एक्टिवेट होना जरूरी है, जिसके लिए डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स कंपनियां अपडेट जारी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त आपको कुछ और चीजों का ध्यान रखना होगा जैसे कि आपके डिवाइस में n78, n28, n258 बैंड्स का सपोर्ट होना आवश्यक है। अपने डिवाइस के बैंड्स के बारे में आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दिए गए डिवाइस पेज पर सभी प्रकार की बैंड्स संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी डिवाइस का जो बॉक्स प्रदान किया जाता है उसमें भी सभी बैंड्स से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध होती है।
अतः निम्न नियमों को पालन करते हुए आपका डिवाइस जिओ के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है तो आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आप जिस एरिया में 5G नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे हैं वहां एरिया पूर्ण रूप से 5G नेटवर्क कवरेज एरिया होना चाहिए, इसके बिना आप रिलायंस जिओ की 5G सेवाओं का आनंद नहीं ले पाएंगे ।
अगर आप 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में उपस्थित भी है तो उसके बाद भी रिलायंस जिओ द्वारा एक और शर्त निर्धारित की गई है जिसके अंतर्गत आपके जियो नंबर पर मिनिमम 239 रुपये या उससे अधिक का प्लान एक्टिव होना बेहद ही आवश्यक है। और अगर आपके पास जिओ का ₹239 से या उससे अधिक का एक्टिव प्लान है, तो आपको कंपनी द्वारा Jio Welcome Offer के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा प्रदान किया जाएगा और रिलायंस जियो कंपनी की तरफ से यह भी दावा किया गया है जिओ द्वारा मिलने वाली जिओ ट्रू 5जी सर्विसेस (Jio True 5G services) के अंतर्गत आपको 5G नेटवर्क की स्पीड अधिकतम 1Gbps तक हो सकती है।
रिलायंस जिओ की यह 5G सर्विसेज आपको Jio Welcome Offer के अंतर्गत देखने को मिल रही है। जिओ द्वारा प्रदान किए जाने वाली यह सर्विस खुद कंपनी द्वारा चुने गए यूजर्स के लिए उपलब्ध है, कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली इस प्रकार की सर्विसेस को इनवाइट बेस्ट सर्विस कहा जाता है। लेकिन जो भी नियम एवं शर्तें हमने आपको ऊपर पोस्ट में बताए हैं यदि आप उन सभी का पालन करते हैं तो आप भी Jio True 5G सर्विस का इनविटेशन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अब यदि आप जानना चाहते हैं कि आप Jio Welcome Offer के लिए eligible है या नहीं तो इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में My Jio ऐप को इंस्टॉल करना हैं। इस ऐप को ओपन करने के बाद आप इसमें Jio Welcome Offer से जुड़ी सभी प्रकार की और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
