Reliance Jio

आपको जानकर काफी आश्चर्य होगा कि भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपना खुद का एक शॉट वीडियो प्लेटफार्म लॉन्च करने की तैयारी में है। इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स के जैसे ही अब जिओ अपना खुद का शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म लेकर आने वाली है। Jio Short App के बारे में कंपनी ने इसके लिए अधिकारिक रूप से घोषणा भी दी है। जिओ शार्ट वीडियो प्लेटफार्म बनाने के लिए Reliance Jio ने दो और कंपनी क्रिएटिवलैंड एशिया (Creativeland Asia) और रोलिंग स्टोन इंडिया (Rolling Stone India) के साथ पार्टनरशिप भी की है। सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है कि Short Videos के लिए जिओ कंपनी ने एक ऐप तैयार किया है। इस मोबाइल ऐप के फंक्शंस सिंगर्स, म्यूजिशिअन, एक्टर, कमिडियन, डांसर, फैशन डिजाइनर्स आदि को टारगेट करेगा।

इस हफ्ते गुरूवार को रिलायंस जियो ने अपने जिओ शॉर्ट वीडियो ऐप को लॉन्च करने की सुचना दी है। Jio शॉर्ट वीडियो ऐप की घोषणा कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से की है। आपको बता दें कि अभी शुरुआती स्टेज पर इस ऐप को सभी आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा, जिओ शार्ट वीडियो ऐप को सबके लिए लॉन्च करने से पहले 100 लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा और उन 100 लोगों को इस ऐप के बारे में सारी चीजें दिखाई जाएगी, और इसी के साथ साथ उन 100 लोगों की प्रोफाइल पर एक गोल्डन वेरीफाई मार्क (चेक मार्क) भी दिखाई देगा। इसी के साथ साथ आगे चलकर यह 100 मेंबर दूसरे लोगों को भी रेफरेल प्रोग्राम के तहत ऐप पर इन्वाइट करेंगे। जब काफी क्रिएटर्स इस ऐप से जुड़ जाएंगे तब फिर इस जिओ शॉट ऐप को अलग अलग कैटिगरी के क्रिएटर्स जैसे कि डांसर्स, कॉमेडियन, म्यूजिशियंस आदि सभी भी जॉइन कर सकेंगे।

Jio Short Video App में क्या होगा खास

जिओ शार्ट वीडियो ऐप की जानकारी देते हुए कंपनी द्वारा यह कहा गया है कि रिलायंस जिओ इस ऐप के लिए ऑर्गेनिक अप्रोच अपनाएगा, अर्थात जिओ कंपनी इस ऐप के प्रमोशन आदि के लिए कोई अलग से पेड एल्गोरिदम नहीं लाएगी। इसका सीधा मतलब यह होता है कि इस ऐप के जो भी क्रिएटर्स रहेंगे उनको प्रोफाइल पर सिल्वर टिक, ब्लू टिक और रेड टिक (चेक मार्क) दिए जाएंगे। जिस प्रकार यूट्यूब में अलग-अलग सब्सक्राइबर बेस पर अलग-अलग प्रकार के प्ले बटन सिल्वर प्ले बटन, गोल्डन प्ले बटन और डायमंड प्ले बटन दिए जाते हैं उसी प्रकार जिओ शॉर्ट वीडियो ऐप में यह टिक मार्क बताएंगे कि क्रिएटर्स का फैनबेस कितना है और उन क्रिएटर्स के द्वारा बनाया जा रहा कंटेंट और उनके फॉलोअर्स के साथ कितनी अच्छी इंगेजमेंट दर्शाता है। इसी के साथ ऐसा भी बताया जा रहा है कि रिलायंस जिओ शॉट ऐप में किसी तरह का पेड प्रोमोशन नहीं किया जाएगा।

इस प्लेटफार्म पर क्रिएटर को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ ब्रांड से जुड़ने का भी मौका मिलेगा साथ ही  क्रिएटर अपनी प्रोफाइल के माध्यम से फैंस से जुड़ना चाहता है तो वह ऑप्शन भी आपको देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने कुछ ही समय पहले अपने पांच नए इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक लॉन्च किए हैं, इन इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स को मुख्य रूप से FIFA World Cup 2022 के लिए रोलआउट किए गए हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि 20 नवंबर से FIFA World Cup 2022 शुरू हो चुका है और आप फीफा वर्ल्ड कप के मैच जिओ एप्स पर देख सकते हैं इसीलिए इन इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स को खास तौर पर कतर, सउदी अरब और यूएई में उपयोग करने के लिए लांच किया गया है। अगर आप Jio द्वारा प्रोवाइड किए जाने वाले इंटरनेशनल रोमिंग पैक के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप जिओ की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर MyJio app पर विजिट कर सकते हैं।

Jio Short Video App कब होगा लॉन्च

Jio Short Video App की बीटा टेस्टिंग जारी है। और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2023 की शुरुआत में ही जनवरी माह तक इस शॉर्ट वीडियो ऐप को सबके लिए लांच किया जा सकता है। आप सभी लोगों के लिए लांच होने के बाद ही इस प्लेटफार्म पर नए उभरते कलाकार जैसे सिंगर, म्यूजिशयन, एक्टर्स, कॉमेडियन, फैशन डिजाइनर आदि सभी अपनी प्रतिभा दिखा पाएंगे और वीडियोस अपलोड कर पाएंगे।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।