Reliance Jio

भारत में 5G टेक्नोलॉजी की शुरुआत के साथ ही सभी स्मार्टफोन में 5G होना बेहद जरूरी हो गया है और इसीलिए भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के भीतर 5G टेक्नोलॉजी सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोंस की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। और इसी के चलते भारत में जो स्मार्टफोन कंपनियां बिजनेस करती है, वो सभी कंपनिया 5G smartphone भारत में लांच कर रही है और इसमें 5G टेलिकॉम ऑपरेटर्स भी कम्पनियों का सहयोग कर रही हैं, ताकि स्मार्ट फ़ोन यूजर्स को 5G नेटवर्क स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जियो और वनप्लस (OnePlus) ने Jio (रिलायंस जियो) की 5G स्टैंड अलोन टेक्नोलॉजी के लिए साझेदारी की है। कुछ ही समय पहले भारत में लांच किए गए वनप्लस 10 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स तथा उनके साथ वनप्लस के बाकी स्मार्टफोन जैसे वनप्लस 8, वनप्लस 9R, नॉर्ड,नॉर्ड 2, नॉर्ड 2T, नॉर्ड CE 2 , नॉर्ड CE 2 लाइट और नॉर्ड CE के सभी यूजर्स अब जियो द्वारा प्रोवाइड की जाने वाली 5G स्टैंड अलोन टेक्नोलॉजी का यूज़ आसानी से कर पाएंगे। और आपको बता दें कि इसी प्रकार कुछ समय बाद वनप्लस 9, वनप्लस 9 Pro और वनप्लस 9RT भी जिओ द्वारा 5G स्टैंडर्ड एंड टेक्नोलॉजी प्रोवाइड की जाएंगी जिसके माध्यम से यह स्मार्टफोन भी जियो टू 5G नेटवर्क सपोर्टिव हो जाएंगे।

रिलायंस जिओ कंपनी खास तौर पर OnePlus यूजर्स के लिए एक एक बेहद ही स्पेशल ऑफर लेकर आई है जिसका नाम ‘वनप्लस एनीवर्सरी ऑफर’ रखा गया है। इस वनप्लस एनिवर्सरी ऑफर के माध्यम से ऐसे जियो यूजर जिनके पास वनप्लस स्मार्टफोन है उनको 10,800 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। आपको बता दें कि वनप्लस एनिवर्सरी ऑफर की समय सीमा 13 से 18 दिसंबर तक वैलिड है। साथ ही जो शुरू के पहले 1000 यूजर्स होंगे उन्हें अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। यूजर्स को करीब 399 रुपये का जियो सावन प्रो प्लान और 1499 रुपये का रेड केबल केयर प्लान भी दिया जाएगा।

जियो और वनप्लस के इस साझेदारी के बारे में जानकारी देते हुए रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री सुनील दत्त ने बताया कि, “OnePlus ने भारत में 5G डिवाइस के ईको-सिस्टम को और ज्यादा अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए हमारे साथ मिलकर काम किया है। 5G नेटवर्क स्पीड और 5G स्मार्टफोन की वैल्यू और उनकी असली कैपेसिटी का इस्तेमाल केवल Jio जैसे ट्रू 5G नेटवर्क के माध्यम से ही ज्ञात किया जा सकता है, इस पूरे इकोसिस्टम को स्टैंड अलोन 5G नेटवर्क के रूप में निर्मित किया गया है।’ साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी प्रदान की है कि ‘जिन भी यूजर्स के पास वनप्लस का स्मार्टफोन है वह सभी जियो यूजर्स जियो वेलकम ऑफर के अंतर्गत अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे।’

इसी के साथ साथ जो वनप्लस इंडिया के सीईओ है उन्होंने यह कहा कि हमें भारत में सभी वनप्लस के यूजर्स के लिए 5G टेक्नोलॉजी प्रोवाइड करनी के लिए रिलायंस जिओ के साथ साझेदारी करके बेहद खुशी हो रही हैं। इंडियन स्मार्टफोन यूजर के लिए 5G टेक्नोलॉजी को सुविधाजनक और बेहद ही आसान बनाने के लिए रिलायंस जियो और वनप्लस की टीमें साथ में मिलकर निरंतर कार्य कर रही हैं।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।