Jio Cinema

JioCinema ने 299 रुपए में लॉन्च किया अपना एनुअल प्लान, Hotstar, Netflix और Prime Video की हुई छुट्टी – हाल ही में Viacom 18 के स्वामित्व वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Jio Cinema ने भारत में अपना प्रीमियम एनुअल प्लान लॉन्च कर दिया है। जिओ सिनेमा ने महीने भर पहले इस प्लान का ऐलान किया था। वहीं अब इस प्लान को लॉन्च कर दिया है। वही बता दे की जिओ सिनेमा के इस प्लान की कीमत बाकी प्रतिद्वंदियों से काफी कम रखी गई है।

साथ ही इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इस प्लान पर आपको 50% का डिस्काउंट भी मिल रहा है। गौरतलब है कि जिओ सिनेमा ने अपनी वेबसाइट पर इस नए प्लान को लिस्ट कर दिया है। दरअसल कंपनी ने इस प्लान की कीमत 599 रुपए रखी है। वही इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इस प्लान पर आपको 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान आपको यह प्लान 299 रुपए में मिल जाता है। हालांकि पहले 12 महीने होने के बाद कंपनी यूजर्स से पूरा चार्ज ही लेगी।

गौरतलब है कि जिओ सिनेमा के वेबसाइट के अनुसार जिओ सिनेमा के प्रीमियम एनुअल प्लान में वह सारे बेनिफिट मिल जाते हैं। जो की मासिक प्लान में मिलते हैं। यहां पर आप एड फ्री स्ट्रीमिंग देख सकते हैं जिसमें आपको प्रीमियम कंटेंट के अंतर्गत पर Paramount, HBO, Peacock, HBO और Warner Bros कंटेंट 4K रेजोल्यूशन में स्ट्रीम को देख सकते हैं। साथ ही यूजर चाहे तो कंटेंट को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं। कंपनी के तीनों ही स्ट्रीमिंग प्लान ऐड फ्री स्ट्रीमिंग ऑफर करते हैं। परंतु अन्य स्पोर्ट्स इवेंट या आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में विज्ञापन शामिल होंगे।

गौरतलब है कि JioCinema का एनुअल प्लान 299 रुपए में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। मासिक प्लान की बात की जाए तो इसकी कीमत 59 रुपए महीने है।
वही बात करें जिओ सिनेमा के कंपटीशन की तो उसके मुकाबले यह प्लान काफी ज्यादा सस्ता है। बता दे की Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Netflix के प्लान जिओ सिनेमा की तुलना में काफी ज्यादा महंगे हैं। Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar का प्लान 299 रुपए प्रति महीन तथा Netflix का प्लान 149 रुपए से शुरू होता है तथा इनके एनुअल प्लान 1499 रुपए में आते हैं। इसकी तुलना में जिओ सिनेमा का यह एनुअल प्लान काफी ज्यादा किफायती होने वाला है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।