KKR vs DC : Kolkata Knight Riders ने 7 विकेट से जीता मैच – IPL का 47 वा मुकाबला आज Kolkata Knight Riders और Delhi Capitals के बीच खेला गया। जहां पर दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाएं। वही जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.3 ओवर में 157 रन बनाते हुए 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
यह मुकाबला ईडन गार्डन कोलकाता में खेला गया। जहां पर Delhi Capitals ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 13 और जैक फ्रेजर मेकगर्ग ने 12 रन बनाए। वही मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने 27, अक्षर पटेल ने 15, अभिषेक पोरेल ने 18 रनों की पारी खेली। वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए कुलदीप यादव ने 35 रन बनाए। इसके अतिरिक्त शाई होप और ट्रिस्टन स्टब्स पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। दिल्ली कैपिटल ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। वहीं Kolkata Knight Riders की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा ने दो-दो तथा सुनील नारायण और मिचेल स्टार्क ने एक-एक सफलता प्राप्त की।
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Kolkata Knight Riders की ओर से सुनील नारायण 10 गेंद पर 15 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हो गए। वहीं इसके बाद रिंकू सिंह भी 11 गेंद पर 11 रन बनाते हुए चलते बने। हालांकि इस दौरान फिलिप साल्ट ने बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 33 गेंद पर 7 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 68 रन बनाए। वहीं मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर 23 गेंद पर 33 तथा वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंद पर 26 रन बनाते हुए अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capitals की ओर से अक्षर पटेल के नाम 2 तथा लिजार्ड विलियम्स के नाम 1 सफलता रहीं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में जीत के बाद Kolkata Knight Riders के पास प्वाइंट्स टेबल में 12 अंक हो गए हैं तथा टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है।







