Kolkata Knight Riders

KKR vs MI: Kolkata ने Mumbai Indians को 18 रनो से हराया, प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई – IPL 2024 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। बता दे की इस मुकाबले में बारिश के कारण देरी हुई। बारिश रुकने के बाद टॉस किया गया। इसके बाद काफी समय हो जाने के बाद अंपायर द्वारा मैच को 16-16 ओवर को कराने का फैसला लिया गया। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए। वहीं जवाब में Mumbai Indians की टीम 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 18 रनो से जीत लिया। इसी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई।

दरअसल यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। जहां पर टॉस जीतकर Mumbai Indians ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लबाजी करते हुए Kolkata Knight Riders की ओर से फिलिप साल्ट 5 गेंद पर 6 रन बनाकर तुषारा की गेंद पर आउट हो गए। वहीं इसके अगले ही ओवर में सुनील नारायण को भी बिना खाता खोले बुमराह ने बोल्ड कर दिया। वही मैच में वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंद पर 42 तथा आंद्रे रसैल ने 14 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली। दोनों का ही विकेट पीयूष चावला को मिला। वही मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर 7 रन, नितीश राणा 33 रन तथा रिंकू सिंह 20 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने आए रमनदीप सिंह ने 8 गेंद पर एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 17 रनों की पारी खेली।

इस प्रकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट खोकर 157 रन बना डाले। वहीं Mumbai Indians की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए तथा नुवान तुषारा और अंशुल कंबोज के नाम एक-एक सफलता रही।

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 22 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 40 रनो की पारी खेली। हालांकि फिर वह सुनील नारायण की गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं मैच में रोहित शर्मा ने 24 गेंद पर 19 तथा सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंद पर 11 रन बनाए। वहीं इसके बाद तिलक वर्मा ने 17 गेंद पर 32 तथा नमन धीर ने 6 गेंद पर 17 रनों की पारी खेली। हालांकि मुंबई इंडियंस का मध्यक्रम अच्छी बल्लेबाजी करने में असफल रहा। मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या 2 रन, निहाल वधेरा ने 3 रन, टिम डेविड 0 रन बनाकर आउट हो गए। इस प्रकार Mumbai Indians की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई और 18 रनों से यह मुकाबला हार गई।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसैल ने 2-2 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त सुनील नारायण के नाम भी एक सफलता रही। इस मुकाबले में हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9 वे नंबर पर पहुंच गई है। बता दे की टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है। वही इस मुकाबले में जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। बता दे की Kolkata Knight Riders की टीम के पास 12 मैच में 9 जीत के साथ 18 पॉइंट हो गए हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।