KKR vs MI: कोलकाता के खिलाफ मैच में 5 विकेट से जीता मुंबई इंडियंस – आईपीएल में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 185 रन बनाए थे वहीं मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 17.4 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।
मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज रहमानूल्लाह गुरबाज ने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए। हालांकि मैच में नारायण जगदीशन 5 गेंदों में बिना अपना खाता खोलें कैमरून ग्रीन का शिकार हो गए। वही मैच में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा भी 10 गेंद पर 5 रन बनाकर ऋतिक शौकीन की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 11 गेंदों पर 13 तथा रिंकू सिंह ने 18 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली। केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया।
इस दौरान अय्यर ने 51 गेंदों में छह चौके और 9 छक्के लगाते हुए 104 रनों की पारी खेली। वही वेंकटेश अय्यर की शतकीय पारी की बदौलत केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए। मुंबई की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋतिक शौकीन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए तो वही पीयूष चावला, राइली मेरेडिथ, डुआन जेंसन ओर कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार शुरुआत की। इस दौरान रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। मैच में रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर सुयश शर्मा की गेंद पर उमेश यादव को अपना कैच थमा बैठे। हालांकि फिर इशान किशन ने 25 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान इशान किशन ने 5 चौके और 5 छक्के भी लगाए। वही लगातार फ्लॉप रहे सूर्यकुमार यादव ने भी 25 गेंदों में 43 रन बना डाले। इसके अलावा मैच में तिलक वर्मा 25 गेंद पर 30 तथा नेहाल वधेरा 4 गेंद पर 6 रन ही बना पाए। वही टीम डेविड ने 13 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी।
बता दे कि मुंबई इंडियंस ने 17.4 ओवर में ही 186 रन बनाते हुए 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोलकाता की ओर से सुयश शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए तो वही वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्ग्यूसन और शार्दुल ठाकुर को 1-1 सफलताएं मिली। मैच में वेंकटेश अय्यर के शतक पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी भारी रही। वहीं इस मुकाबले को जीतते हुए मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में दो जीत दर्ज कर ली है वहीं कोलकाता की यह तीसरी हार है।







