Kolkata knight Riders

KKR vs PBKS: 5 विकेट से जीता कोलकाता नाइट राइडर्स, वरुण चक्रवर्ती ने चटकाए 3 विकेट – आईपीएल 2023 का 53 वा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन में खेला गया। मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। वही जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से यह मैच जीतते हुए 2 अंक प्राप्त कर लिए हैं।

ईडन गार्डन कोलकाता के मैदान पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था इस दौरान पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जिसमें कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली। मैच में शिखर धवन ने 47 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्का भी लगाया। बता दें कि मैच में ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 8 गेंद पर 12 रन बनाते हुए चलते बने तो वही भानुका राजपक्षे भी 3 गेंद पर बिना अपना खाता खोलें आउट हो गए। बता दे कि दोनों का ही विकेट हर्षित राणा को मिला। वही मैच में लियाम लिविंगस्टोन 9 गेंद पर 15 तथा जितेश शर्मा 18 गेंद पर 21 रन बनाते हुए वरुण चक्रवर्ती का शिकार हो गए।

इसके अलावा सैम करन ने 9 गेंद पर 4 रन तथा ऋषि धवन ने 11 गेंद पर 19 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए शाहरुख खान 8 गेंद पर नाबाद 21 तथा हरप्रीत बरार ने 9 गेंदों पर नाबाद 17 रनों की पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने किफायती गेंदबाजी की। इस दौरान वरुण चक्रवर्ती ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 26 रन विरोधी टीम को दिए तथा तीन अहम विकेट चटकाए। वहीं इसके अलावा मैच में हर्षित राणा ने दो तथा नीतीश राणा और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से जेसन रॉय और रहमानुल्ला गुरबाज ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि फिर रहमानुल्लाह गुरबाज 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाथन एलिस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वही मैच में जेसन रॉय ने 24 गेंदों पर आठ चौके लगाते हुए 38 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान नितीश राणा ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 51 रन बना डाले। नितीश राणा के बल्ले से 6 चौके और एक छक्का भी देखने को मिला। वहीं वेंकटेश अय्यर ने भी 13 गेंदों पर 11 रन बनाए।

मैच में आंद्रे रसेल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस दौरान आंद्रे रसैल 23 गेंदों पर 42 रन बनाकर रन आउट हो गए। वही मैच में रिंकू सिंह ने 10 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी। जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर 2 रनों की दरकार थी। जिसके बाद रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए मैच में जीत दिला दी। पंजाब किंग्स की ओर से राहुल चहर को दो सफलताएं मिली तो वही हरप्रीत बरार और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट लिया।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।