Punjab Kings

KKR vs PBKS: हाई वोल्टेज मुकाबले में Punjab Kings 8 विकेट से जीता – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज ईडन गार्डन कोलकाता में मुकाबला खेला गया। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन बना डालें। वही जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने जॉनी बेयरस्टो के शतक की बदौलत 18.4 ओवर में 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिलिप साल्ट और सुनील नरेन के बीच 138 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर सुनील नरेन 32 गेंद पर 71 रन बनाकर राहुल चाहर के हाथों आउट हो गए। मैच में सुनील नरेन ने 9 चौके और 4 छक्के लगाये। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 221 का रहा। वहीं इसके बाद फिलिप साल्ट ने 37 गेंद पर छह चौके और छह छक्के लगाते हुए 75 रन बनाए।

इसके अतिरिक्त मैच में वेंकटेश अय्यर ने 39, रसेल ने 24 तथा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 रनों की पारी खेली। इस प्रकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन बना डालें। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए। इसके अतिरिक्त सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर के नाम एक-एक सफलता रही।

262 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रभ सिमरन सिंह 20 गेंद पर 54 रन बनाकर रन आउट हो गए। अपनी पारी में प्रभ सिमरन सिंह ने चार चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं इसके बाद मैच में रिले रूसो 16 गेंद पर 26 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार हो गए। हालांकि इस दौरान जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद पर नाबाद 108 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में जॉनी बेयरस्टो ने 8 चौके और 9 छक्के भी लगाएं।

वही मैच में शशांक सिंह ने भी 28 गेंद पर दो चौके और 8 गगन चुंबी छक्के लगाते हुए नाबाद 68 रनों की पारी खेली। मैच में Punjab Kings ने 18.4 ओवर में 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन ने एक विकेट लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जॉनी बेयरस्टो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।