KKR vs RCB: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता Kolkata Knight Riders – आज IPL में Kolkata Knight Riders का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। यह मुकाबला कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन में खेला गया। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। वहीं जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला एक रन से जीत लिया।
दरअसल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन 15 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। वही मैच में फिलिप साल्ट ने 14 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 48 रन बना डाले। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए। वहीं मैच में अंगकृष रघुवंशी ने 3, वेंकटेश अय्यर ने 16 तथा रिंकू सिंह ने 24 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद पर 50 रन बनाए। मैच में आंद्रे रसैल ने 20 गेंद पर नाबाद 27 तथा रमनदीप सिंह ने 9 गेंद पर नाबाद 24 रनों की पारी खेली। इस प्रकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट खोकर 222 बना डालें। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कैमरन ग्रीन और यश दयाल ने दो-दो विकेट लिए तथा लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद सिराज के नाम एक-एक सफलता रही।
223 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 7 गेंद पर 18 तथा कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 7 गेंद पर 7 रन बनाए। वहीं इसके बाद विल जैक्स ने 32 गेंद पर 55 तथा रजत पाटीदार ने 23 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में सुयश प्रभु देसाई ने 18 गेंद पर 24 तथा दिनेश कार्तिक ने 18 गेंद पर 25 रन बनाए। मैच की आखिरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। परंतु लाॅकी फर्ग्यूसन एक रन पर बनाकर रन आउट हो गए और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला एक रन से जीत लिया।
Kolkata Knight Riders की ओर से गेंदबाजी करते हुए आंद्रे रसैल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वही इसके अलावा हर्षित राणा और सुनील नरेन ने 2-2 तथा मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में जीत के बाद Kolkata Knight Riders की टीम 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
