Rajasthan Royals

KKR vs RR: Rajasthan Royals ने 2 विकेट से जीता मैच, Jos Butler ने लगाया शतक – IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals) से हुआ। बता दे कि यह मुकाबला ईडन गार्डन कोलकाता में खेला गया। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की शतकीय पारी की बदौलत आखिरी गेंद पर यह मुकाबला दो विकेट से जीत लिया।

मैच में टॉस जीतकर Rajasthan Royals ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए Kolkata Knight Riders की ओर से सुनील नरेन ने 56 गेंद पर शतकीय पारी खेलते हुए 109 रन बना डाले। इस दौरान अपनी पारी में सुनील नरेन ने 13 चौके और 6 छक्के भी लगाए। वहीं इसके अलावा मैच में अंगकृष रघुवंशी ने 18 गेंद पर 30 तथा रिंकू सिंह ने 9 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहा। निर्धारित 20 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट खोकर 223 रन बनाए। वहीं Rajashtan Royals की ओर से गेंदबाजी करते हुए आवेश खान और कुलदीप सेन ने दो-दो विकेट लिए तथा ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल के नाम 1-1 सफलता रही।

224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Rajasthan Royals की ओर से यशस्वी जयसवाल 9 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके अलावा मैच में रियान पराग ने 14 गेंद पर 34 तथा रोवमैन पावेल ने 13 गेंद पर 26 रनो की पारी खेली। वही मैच में शिमरन हेटमायर बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि फिर मैच में जोस बटलर ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान जोस बटलर ने 60 गेंद पर नाबाद 107 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच में जोस बटलर ने 9 चौके और 6 छक्के भी लगाए। राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, हर्षित राणा के नाम दो दो सफलता रही। वहीं वैभव अरोड़ा ने भी एक विकेट लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Jos Butler को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं इस मुकाबले में जीत के बाद Rajasthan Royals की टीम 12 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।