Rajasthan Royals

KKR vs RR: कोलकाता के खिलाफ 9 विकेट से जीता राजस्थान रॉयल्स, यशस्वी जायसवाल ने बनाए नाबाद 98 रन – आई पी एल 2023 का 56 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स में पहले टॉस जीता तथा बाद में बेहतरीन अंदाज में मैच में जीत दर्ज कर ली। बता दें कि यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में हुआ था जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे। वही राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की बेहतरीन पारी की बदौलत 13.1 ओवर में ही 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जेसन रॉय 8 गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने तो वही रहमानूल्लाह गुरबाज भी 12 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेल पाए। हालांकि फिर वेंकटेश और नीतीश राणा ने पारी को संभालते हुए कुछ रन बनाए। इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने 42 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 57 रन बना डाले वहीं नीतीश राणा ने भी मैच में 17 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। बता दे कि दोनों का ही विकेट यूज़वेंद्र चहल को मिला।

वही मैच में आंद्रे रसैल 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह ने 18 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह के रूप में युजवेंद्र चहल ने अपना तीसरा विकेट लिया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को आउट करते हुए चहल ने मैच में 4 विकेट पूरे कर लिए। बता दें कि यूज़वेंद्र चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राजस्थान की ओर से गेंदबाजी करते हुए चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए तो वही ट्रेंट बोल्ट ने 2 और संदीप शर्मा और के एम आसिफ ने एक एक विकेट लिया।

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोश बटलर 3 गेंदों पर बिना अपना खाता खोले रन आउट हो गए हालांकि इसके बाद यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में 208 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बना डाले। हालांकि वह अपने शतक से 2 रनों से चूक गए। परंतु यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 14 ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका मारते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच में यशस्वी जायसवाल ने मात्र 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो कि आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है।

बता दे कि मैच में यशस्वी जायसवाल ने 13 चौके और 5 छक्के भी लगाए। वही दूसरे छोर पर कप्तान संजू सैमसन ने भी यशस्वी जायसवाल का भरपूर साथ दिया। इस दौरान संजू सैमसन ने 29 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली। वहीं अपनी पारी में संजू सैमसन ने दो चौके और 5 छक्के भी लगाए। इस मैच में जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 12 मैचों में छह जीत के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।