KKR vs SRH: कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया – आज कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला खेला गया। बता दे कि यह मुकाबला ईडन गार्डन कोलकाता में आयोजित किया गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते ह हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल की विस्फोटक पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना डालें। वहीं इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हेनरिक क्लासेन के शानदार अर्धशतक की बदौलत भी 204 रन ही बना पाई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला चार रनों से जीत लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिल साल्ट ने 40 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली। वही मैच में सुनील नरेन 2 रन, वेंकटेश अय्यर 7 तथा नितीश राणा 9 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर बिना अपना खाता खोलें आउट हो गए। हालांकि फिर मैच में आंद्रे रसेल ने विस्फोटक पारी खेलते हुए मात्र 25 गेंद में तीन चौके और सात छक्के लगाते हुए 64 रन बना डालें। इस दौरान रसेल ने 256 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके अतिरिक्त मैच में रमनदीप सिंह ने 35 तथा रिंकू सिंह ने 23 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए तो वही मयंक मारकंडे के नाम दो तथा पेट कमिंस के नाम एक सफलता रही।
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा ने 32-32 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में राहुल त्रिपाठी ने 20 तथा एडन मार्करम ने 18 रन अपनी टीम के लिए जोडे। हालांकि फिर हेनरीन क्लासेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंद में 63 रन बना डाले। इस दौरान हेनरीक क्लासेस ने 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। परंतु वह आखिरी ओवर में आउट हो गए। दरअसल आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 13 रनों की आवश्यकता थी। परंतु शाहबाज अहमद भी पांच गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान पेट कमिंस आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला चार रनों से जीत लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए तो वहीं रसेल के नाम दो तथा वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के नाम एक-एक विकेट रहा।
