KKR vs SRH: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनो से हराया – आई पी एल 2023 का 47 वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर भी 166 रन ही बना पाई और यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 रनों से जीत लिया।
बता दें कि मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इस दौरान रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान एडन मार्करम ने भी 42 रन बनाए। रिंकू सिंह ने अपनी पारी में 35 गेंदों में चार चौके और एक छक्का भी लगाया। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए। इसके अलावा आंद्रे रसैल ने मैच में 2 छक्के और एक चौका लगाते हुए 24 रन बनाए। हालांकि फिर वह मयंक मारकंडे की गेंद पर टी नटराजन को कैच थमा बैठे।
वही मैच में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय भी 19 गेंद पर 20 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार हो गए। इसके अलावा मैच में रहमानूल्ला गुरबाज और हर्षित राणा बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वही वेंकटेश अय्यर का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मार्को जॉनसन की गेंद पर वह कैच आउट होकर चलते बने। मैच में वेंकटेश अय्यर ने मात्र 7 रन अपनी टीम के लिए जोड़ें। वही शार्दुल ठाकुर 6 गेंद पर 8 तथा सुनील नरेन 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि अंतिम ओवरों में अनुकूल रॉय ने 7 गेंद पर नाबाद 13 रनों की पारी खेली।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए टी नटराजन और मार्को जॉनसन को दो-दो सफलता मिली तो वही मयंक मारकंडे, एडन मार्करम, कार्तिक त्यागी और भुवनेश्वर कुमार के नाम एक-एक विकेट रहा।
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की ओर से मयंक अग्रवाल 11 गेंदों पर 18 रन बनाते हुए आउट हो गए। वही इसके बाद अगले ही ओवर में अभिषेक शर्मा भी शार्दुल ठाकुर की गेंद पर चलते बने। बता दे कि अभिषेक शर्मा ने 10 गेंदों पर एक चौका लगाते हुए 9 रन बनाए।
वही मैच में कप्तान एडन मार्करम ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 40 गेंदों पर 41 रन बना डाले। हालांकि फिर वह वैभव अरोड़ा की गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं मैच में राहुल त्रिपाठी ने 9 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 20 रनों की पारी खेली। हालांकि हैरी ब्रुक 4 गेंदों पर बिना अपना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन भी 20 गेंदों पर 36 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वहीं मैच में अब्दुल समद ने 18 गेंदों पर 21 रन बनाए। मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 5 गेंद पर नाबाद 5 तथा मयंक मार्कंडेय ने 2 गेंद पर नाबाद 1 रन बनाया।
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 9 रनों की आवश्यकता थी हालांकि सनराइजर्स की टीम केवल 3 रन ही बना पाई और यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 रनो से जीत लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही हर्षित राणा, अनुकूल रॉय वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसैल के नाम एक-एक सफलता रही। बता दें कि यह मुकाबला जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 10 मैचों में 8 अंक हो गए है।







