Kolkata Knight Riders

KKR vs SRH: SRH को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचीं KKR – आईपीएल 2024 में आज Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad के बीच क्वालिफायर 1 खेला गया। बता दे कि यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आयोजित किया गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए और टीम ऑल आउट हो गई। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड मिचेल स्टार्क के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं इसके बाद अगले ओवर में अभिषेक शर्मा भी तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं मैच में नीतीश रेड्डी (9 रन) को आउट करते हुए स्टार्क ने अपना दूसरा विकेट लिया. इसकी अगली ही गेंद पर शाहबाद अहमद भी बोल्ड हो गए। हालांकि मैच मे राहुल त्रिपाठी ने 55 तथा क्लासेन ने 32 रनो की पारी खेली। वहीं कप्तान पेट कमिंस ने भी निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 30 रन अपनी टीम के लिए जोड़े।

हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.3 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त वरुण चक्रवर्ती ने दो सफलता हासिल की। वही वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुनील नारायण और आंद्रे रसैल ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

160 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज रहमानूल्लाह गुरबाज 14 गेंद पर 23 रन बनाकर टी नटराजन के हाथों आउट हो गए। वहीं मैच में सुनील नारायण भी 16 गेंद पर 21 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर नाबाद 51 तथा श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे कि इन दोनों ही बल्लेबाज ने अपनी पारी में 5-5 चौके और 4-4 छक्के लगाए। इस प्रकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 13.4 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच गई है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।