KKR vs SRH: IPL 2024 की चैम्पियन बनी Kolkata, SRH को 8 विकेट से हराया – आईपीएल 2024 का आज फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। बता दें कि यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन पर ही ऑल आउट हो गई। वही जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.3 ओवर में आईपीएल 2024 का यह फाइनल मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में अपनी तीसरी ट्रॉफी जीत ली है।
मैच में सनराइजर्स हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। परंतु इस दौरान अभिषेक शर्मा पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टार्क के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं इसके अगले ओवर में हेड भी बिना अपना खाता खोले वेभव अरोड़ा की गेंद पर गुरबाज के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं मैच में राहुल त्रिपाठी ने 13 गेंद पर 9 तथा ईडन मार्करम ने 23 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली और आउट हो गए।
नीतीश रेड्डी ने भी 13 तथा हेनरीक क्लासेन ने 16 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। दोनों का ही विकेट हर्षित राणा को मिला। वहीं इसके बाद कप्तान पेट कमिंस में 19 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट लगातार गिरते चले गए और टीम मात्र 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आंद्रे रसैल ने 3 तथा स्टार्क और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अतिरिक्त वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के नाम भी एक-एक विकेट रहा।
114 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स KKR की ओर से सुनील नारायण दो गेंद पर 6 रन बनाकर पेट कमिंस के हाथों आउट हो गए। इसके बाद में रहमतुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंद पर 39 रन बनाए और वह भी शाहबाज अहमद के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि फिर वेंकटेश अय्यर ने मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 52 रन बना डालें। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी तीन गेंद पर नाबाद 6 रन बनाते हुए अपने टीम को जीत दिला दी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.3 ओवर में 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ कोलकाता (KKR) ने तीसरी बार ipl का खिताब जीत लिया है। वही आपको बता दे कि पिछली बार कोलकाता नाइट राइडर्स साल 2014 में चैंपियन बनी थी।







